फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMKOC: एकबार फिर जेठालाल को लग सकता है बड़ा झटका! शो से बाहर हो सकती हैं 'बबीता जी'

Mon, 23 May 2022 10:13 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दिलीप जोशी, मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी का सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो है। इसका हर किरदार अपने आप में खास है। दर्शकों को भी इस शो से काफी लगाव है, लेकिन तारक मेहता के दर्शकों के लिए एक बार फिर बुरी खबर है। शैलेष लोढ़ा के बाद अब एक और कलाकार शो को अलविदा कहने वाला है। दरअसल हाल ही में शैलेश लोढ़ा ने भी शो छोड़ दिया है। वह पिछले 14 साल से इस शो जुड़े हुए थे। अभिनेता के शो छोड़कर जाने से उनके फैंस काफी दुखी हैं। अब खबर आ रही है कि बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता भी शो छोड़ सकती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मुनमुन दत्ता, बबीता जी का रोल निभाती हैं। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। शो में उनके किरदार को काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में मुनमुन के जाने की खबर से फैंस को निराशा हो सकती है। खबरों के मुताबिक मुनमुन की पॉपुलरिटी को देखते हुए उन्हें बिग बॉस के लिए अप्रोच किया गया है, ऐसे में अभिनेत्री बिग बॉस में नजर आ सकती हैं। हालांकि अभी इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन अगर ऐसे हुआ तो मुनमुन को बिग बॉस में देखना दिलचस्प होगा। 
विज्ञापन

3 of 4
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले मुनमुन बिग बॉस 14 में भी नजर आ चुकी हैं। इस सीजन में मुनमुन दो दिन के लिए चैलेंजर बनकर सामने आई थीं। उनके साथ टीवी की नागिन सुरभि चंदना, आकांक्षा पुरी और विशाल पुरी भी नजर आए थे। बिद बॉस में  इन सभी ने कंटेस्टेंट्स को मुश्किल टास्क दिए थे। वैसे अगर मुनमुन इस शो में नजर आती हैं तो ये इसमें उनका अलग किरदार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

4 of 4
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
तारक मेहता की बात करें तो इस शो में मुनमुन दत्ता कृष्णन अय्यर की पत्नी बबीता अय्यर का किरदार निभाती हैं। शो में बबीता, अय्यर और जेठीलाल मिलकर दर्शकों को खूब हंसाते हैं। इससे पहले शैलेष लोढ़ा भी शो को अलविदा कह चुके हैं। वह बहुत जल्द 'वाह भाई वाह' शो होस्ट करने वाले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें