तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 13 सालों से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। जेठालाल से लेकर दयाबेन और तारक मेहता, पोपट लाल सहित कई कलाकारों तक इस शो का हर किरदार घर-घर में मशहूर है। इन सभी किरदारों और कलाकारों की अपनी एक फैन फॉलोइंग हैं। इन्हीं किरदारों में से एक लोकप्रिय किरदार हैं गोकुलधाम सोसाइटी के सेकेट्री आत्माराम तुकाराम भिड़े की पत्नी माधवी भिड़े का। जो इस शो में एक अच्छी हाउस वाइफ होने के साथ-साथ घर से ही आचार-पापड़ का बिजनेस भी करती हैं।
असल जिंदगी में भी माधवी हैं बिजनेस वूमेन
माधवी भिड़े का किरदार घर-घर में मशहूर है और इस किरदार में जान फूंकी है अभिनेत्री सोनालिका जोशी ने। सोनालिका शुरुआत से ही सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के साथ जुड़ी हुईं हैं और वो इस परिवार का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। सीरियल में वो अपने मराठी अंदाज से हर किसी का दिल जीत लेती हैं और इसी के साथ शो में उनका आचार और पापड़ का बिजनेस भी बहुत ही मशहूर है। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी की रील लाइफ की तरह ही असल जिंदगी में भी माधवी उर्फ सोनालिका एक सफल बिजनेस वूमेन हैं।