लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'रोशन सिंह सोढ़ी' का किरदार निभाने वाले अभिनेता गुरुचरण सिंह अस्पताल में भर्ती हैं। अभिनेता ने हाल ही में अस्पताल के बिस्तर से एक भावुक वीडियो शेयर किया, जिसने उनके प्रशंसकों को चिंतित कर दिया है। वीडियो साझा करते हुए गुरुचरण ने बताया कि उनकी हालत ज्यादा खराब है। हालांकि, उन्होंने बताया नहीं कि वह किस वजह से अस्पताल में भर्ती हैं।