फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक्टर 'सोडी' के पिता अस्पताल में भर्ती, वीडियो कॉल के जरिए ले रहे हाल चाल

Mon, 17 Aug 2020 10:39 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : ट्विटर
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)' को दर्शकों का ढेर सारा प्याल मिलता है।इस शो को बच्चे से लेकर बड़े तक पसंद करते हैं। वैसे तो यह सीरियल दयाबेन उर्फ दिशा वकानी और जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी की कॉमिक केमिस्ट्री के लिए जाना जाता है, लेकिन इसका हर एक किरदार अपने आप में खास है। इस बीच खबर है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के रोशन सिंह सोडी यानी गुरुचरण सिंह इन दिनों कठिन वक्त से गुजर रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : ट्विटर
दरअसल  गुरुचरण सिंह उर्फ सोडी के पिता को हाल ही में सर्जरी करानी पड़ी है। खुद तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अभिनेता गुरुचरण सिंह ने ये जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। हालांकि अब  उनके पिता एकदम ठीक हैं और फिलहाल अस्पताल में ही एडमिट हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : ट्विटर
गुरुचरण सिंह ने लिखा, 'सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद इतनी दुआएं और प्यार देने के लिए। पिताजी की हालत बेहतर है लेकिन अभी मैं उनसे मिल नहीं सकता हूं। क्योंकि इसकी अभी अनुमति नहीं है।' इस तस्वीर में सोडी अपने पिता को वीडियो कॉल के जरिए देख रहे हैं।
 

4 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
बता दें, कुछ दिनों पहले गुरुचरण सिंह के पिता कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि सर्जरी क्यों हुई इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन तारक मेहता के फैंस कमेंट कर उनके पिता जी के अच्छे सेहत की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
जुलाई 2008 से शुरू हुआ ये सीरियल टीवी की हिस्ट्री में सबसे लंबा चलने वाला शोज में से एक है। इस शो के अबतक करीब 2,967  से ज्यादा एपिसोड टेलिकास्ट हो चुके हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिशा वकानी ने दयाबेन का किरदार निभाया और उनकी गजब की एक्टिंग और बोलने के अलग लहजे ने उन्हें टीवी की कॉमेडी क्वीन बना दिया। वहीं जेठालाल के फैंस की भी कमी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें