फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Super Dancer Chapter 3 की विनर बनीं 6 साल की रूपसा बताब्याल, मिली इतने लाख की प्राइज मनी

Mon, 24 Jun 2019 12:40 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Rupsa Batabyal - फोटो : instagram
चार-पांच महीने के कड़े मुकाबले के बाद आखिरकार डांसिंग रिएलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर-3 को अपना विनर मिल गया। रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में कोलकाता की रहने वाली 6 साल की रूपसा बताब्याल ने सुपर डांसर चैप्टर-3 का खिताब जीत लिया। इस जीत के साथ ही रूपसा को 15 लाख रूपये का इनाम भी दिया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Rupsa Batabyal - फोटो : instagram
अपनी जीत पर रूपसा ने कहा कि, ‘सुपर डांसर चैप्टर 3 की ट्रॉफी जीतकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैं डांसिंग आगे भी जारी रखूंगी क्योंकि मुझे यह पसंद है। अब मैं अपने घर, कोलकाता जाकर पूरे परिवार के साथ सेलिब्रेट करूंगी’।
विज्ञापन

3 of 7
Super Dancer Chapter 3 - फोटो : twitter
इस मुकाबले में मुंबई के तेजस वर्मा रनर अप रहे। ग्रैंड फिनाले में प्रतियोगियों और उनके गुरुओं ने मंच पर एक आखिरी बार इस रात को यादगार बनाने के लिए परफॉर्मेंस दी। इस मौके पर जज अनुराग बासु, शिल्पा शेट्टी और गीता कपूर के साथ शो के होस्ट रित्विक धनजानी और टीआरपी मामा(परितोष त्रिपाठी) मौजूद थे।

4 of 7
Super Dancer Chapter 3 - फोटो : twitter
ग्रैंड फिनाले की रात को और खूबसूरत बनाने के लिए शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने पहली बार स्टेज पर भरतनट्यम किया। वहीं सपना बनकर पहुंचे कृष्णा अभिषेक ने अपनी कॉमेडी से लोगों को खूब हंसाया। साथ ही इस मौके पर धर्मेंद्र और राघव मौजूद थे।
विज्ञापन

5 of 7
Super Dancer Chapter 3 - फोटो : twitter
कड़ी टक्कर के बाद सुपर डांसर चैप्टर 3 को उसके टॉप-5 कंटेस्टेंट्स मिले थे। इसमें जयश्री, तेजस, रूप्सा, सक्षम और गौरव का नाम शामिल रहे। टॉप-5 फाइलिस्ट ने अपनी डांस परफॉर्मेंस से दर्शकों और जज का दिल जीता। सभी फाइनलिस्ट्स को एक-एक लाख रुपए की इनाम राशि दी गई।
विज्ञापन

6 of 7
Super Dancer Chapter 3 - फोटो : instagram
रूपसा की जीत पर शिल्पा शेट्टी ने कहा कि वह इस जीत की हकदार है। उसने जिस तरह से सप्ताह का प्रदर्शन किया वह वास्तव में अविश्वसनीय था। वहीं गीता कपूर ने कहा कि मैं उसकी इस यात्रा से बहुत खुश हूं। मैं चाहती हूं कि वो हमेशा खुश रहे और ऐसे ही आगे बढ़ती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Anurag Basu - फोटो : Amar Ujala
अनुराग बासु ने रूपसा की तारीफ करते हुए कहा, 'वह एक बहुमुखी नृत्यांगना हैं, जिन्होंने इस मंच पर अलग-अलग तरह की डांस परफॉर्मेंस दी है। ईमानदारी से, उसकी यात्रा अभी शुरू हुई है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें