फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील पालः FIR दर्ज होने के बाद कॉमेडियन ने मांगी माफी, डॉक्टर्स के लिए किया था अभद्र भाषा का इस्तेमाल

Fri, 07 May 2021 11:39 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुनील पाल - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल पिछले कुछ समय से डॉक्टरों के खिलाफ बोले गए अपमानजनक शब्दों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उन पर स्वास्थ्यकर्मियों का मजाक उड़ाने और उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए मानहानि का मुकदमा दर्ज करा दिया गया था। इसके अलावा उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवा दी गई। अब सुनील पाल ने अपने बयान के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था।
विज्ञापन

2 of 5
सुनील पाल - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील पाल ने माफी मांगते हुए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने डॉक्टरों से माफी मांगते हुए कई ट्विटर हैंडलों को टैग किया जिसमें पीएमओ, एम्स डॉक्टर्स असोसिएशन, सीएम महाराष्ट्र और गृह मंत्री अमित शाह शामिल हैं।


 
विज्ञापन

3 of 5
सुनील पाल - फोटो : Twitter
बता दें कि अपने वीडियो में सुनील पाल ने डॉक्टरों की तुलना 'राक्षस' से की थी। उन्होंने कहा था कि अधिकतर डॉक्टर 'चोर' हैं और वो गरीब मरीजों का ख्याल नहीं रखते। उनके इस वीडियो को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। इस मामले में अंधेरी पुलिस ने डॉक्टर सुष्मिता भटनागर की शिकायत पर मंगलवार को एफआईआर दर्ज की।

4 of 5
सुनील पाल - फोटो : Twitter
एफआईआर दर्ज होने के बाद सुनील पाल ने कहा कि, 'मैंने अपने वायरल वीडियो पर बाद में माफी मांगी थी। अगर किसी को वीडियो में कही गई बात से दुख हुआ है या चोट लगी है तो मैं फिर से माफी मांगता हूं। मैं अभी भी अपनी टिप्पणियों पर कायम हूं क्योंकि डॉक्टरों को भगवान माना जाता था। हालांकि इस मुश्किल दौर में गरीबों को सताया जा रहा है। मैंने वीडियो में यही कहा कि 90 प्रतिशत डॉक्टरों ने राक्षसों के कपड़े पहने हैं और बाकी अभी भी 10 प्रतिशत डॉक्टर ऐसे हैं जो लोगों की सेवा कर रहे हैं। मैं उन 10 प्रतिशत डॉक्टरों को दुख नहीं पहुंचाना चाहता हूं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कॉमेडियन सुनील पाल - फोटो : self
बता दें कि कॉमेडियन ने अपने वीडियो में ये भी कहा था कि, 'लोगों को जबरदस्ती कोविड संक्रमित बता कर भर्ती किया जा रहा है। मरीज की मौत के बाद भी उनके नाम पर बिल बनाया जा रहा है। उनके मरने के बाद उनके बॉडी पार्ट्स निकाल कर तस्करी की जा रही है। हालांकि उन्होंने इस वीडियो के बाद एक वीडियो जारी कर माफी मांगी थी और कहा था, 'मैंने एक व्यंग के रूप में मौजूदा हाल को पेश करने का प्रयास किया था। मेरा उद्देश्य किसी की भावना को आहत करने का नहीं है'।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें