फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कुमकुम भाग्य' के सेट पर लगी आग, सृति झा ने फैंस को बताया 'मैं बिल्कुल ठीक हूं'

Sun, 19 Jul 2020 09:14 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कुमकुम भाग्य - फोटो : Social Media
टेलीविजन के लोकप्रिय धारावाहिक कुमकुम भाग्य के सेट पर शनिवार शाम आग लग गई। जिससे अफरा- तफरी मच गई। वहीं धारावाहिक के फैंस को अपने पसंदीदा सितारों की चिंता सताने लगी थी। जिसके चलते धारावाहिक में मुख्य किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सृति झा ने अपने स्वस्थ होने की जानकारी अपने फैंस को दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
कुमकुम भाग्य - फोटो : Social Media
दरअसल बीती शाम करीब चार बजे सेट पर आग लगने के कारण भगदड़ मच गई थी। शो की शूटिंग मुंबई के साकी नाका के किलिक निक्सन में हो रही थी। शो में प्रज्ञा और अभि का किरदार निभाने वाले लीड कलाकार शब्बीर अहलूवालिया और सृति झा इस आगजनी में बाल-बाल बचे है। अब सृति ने खुद ही सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि वो बिल्कुल ठीक हैं।
विज्ञापन

3 of 5
sriti jha - फोटो : file photo
सृति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक स्टोरी साझा की है। स्टोरी में सृति ने अपनी तस्वीर साझा की है उनकी तस्वीर में उनके माथे पर टीका लगा है। तस्वीर के साथ सृति ने लिखा है, 'आई ने मेरी नजर उतारी। मैं बिल्कुल सुरक्षित हूं। हम ज्यादा बात नहीं करते हैं। मैं उनके आगे आते ही अपने शब्दों को खो देती हूं। लेकिन इसके लिए उन्होंने मुझे अपने पास बुलाया। कहां रखूं इतना प्यार।'

4 of 5
Kumkum Bhagya - फोटो : twitter
बता दें कि सेट पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, जिस समय आग लगी, उस समय सेट पर कोई मौजूद नहीं था। जिससे किसी के भी दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर नहीं है। दुर्घटना होने के बाद तुरंत आनन- फानन में शूटिंग को बंद कर दिया गया और सेट पर काम करने के लिए आए सभी लोगों को अपने घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुमकुम भाग्य' और 'कुंडली भाग्य' - फोटो : अमर उजाला
वहीं सेट पर अचानक आग लगने से ना केवल कुमकुम भाग्य बल्कि कसौटी जिंदगी की धारावाहिक की शूटिंग भी तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गई। इसके अलावा इसके साथ में ही दूसरे धारावाहिकों 'कुमकुम भाग्य' और 'पवित्र भाग्य' की शूटिंग भी रोक दी गई थी। क्योंकि इन सभी धारावाहिकों के सेट एक दूसरे के नजदीक क्लिक निक्सन स्टूडियो में मौजूद हैं।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत मामले में शेखर सुमन ने सरकार पर कसा तंज, कहा, 'जब सारे सबूत मिट जाएंगे तब...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें