फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन पहले ही पत्नी भुवनेश्वरी ने श्रीसंत के बारे में कही थी ये बात, अगले ही दिन मिली बड़ी खुशखबरी

Fri, 15 Mar 2019 11:34 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sreesanth
टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी' से चर्चा में आए क्रिकेटर श्रीसंथ को लेकर एक बड़ी खबर आई है । दरअसल, श्रीसंथ पर आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग का आरोप था । जिसके चलते उनपर लाइफ टाइम बैन लगा दिया गया था । शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने श्रीसंथ पर से लाइफ टाइम बैन हटा दिया है । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Sreesanth - फोटो : instagram
तेज गेंदबाज श्रीसंत के फैंस के लिए ये बहुत बड़ी खुशखबरी है । हालांकि बीसीसीआई ने श्रीसंत पर से बैन नहीं हटाया है । कोर्ट ने बीसीसीआई से तीन महीने के अंदर पूरे मामले में अपनी रिपोर्ट सौंपने को भी कहा है।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
sreesanth
श्रीसंत पर पिछले 5 साल से बैन लगा था । सुनवाई के एक दिन पहले यानी गुरुवार को श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी ने एक ट्वीट कर अपने पति के फैंस से दुआ मांगने को कहा था । भुवनेश्वरी ने लिखा था, 'हम 5 साल से इंतजार कर रहे हैं । कृपया श्रीसंत के लिए दुआ करें।'
 

 

4 of 5
Sreesanth - फोटो : twitter
आज भुवनेश्वरी की दुआ कबूल हो गई है । साथ ही 36 साल के श्रीसंथ का भी बयान आ गया है । सुप्रीम कोर्ट के फैसला सुनाने के बाद श्रीसंत ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं । सबने मेरा बहुत साथ दिया। अब मैं फिर से क्रिकेट खेल पाऊंगा ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sreesanth wife
बता दें कि क्रिकेट के अलावा श्रीसंत टीवी जगत में भी नाम कमाया । पहले वो 'झलक दिखला जा 7' में नजर आए । यहां उन्होंने अपने डांस से दर्शकों का दिल जीता । इसके बाद 'बिग बॉस 12' और 'खतरों के खिलाड़ी 9' में भी हाथ आजमाया । बैन लगने के बावजूद श्रीसंत की फैन फॉलोइंग कभी कम नहीं हुई । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें