फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: कपिल के शो में लौटा 'चंदू चायवाला', इस बार मिला ये बड़ा रोल

Thu, 14 Mar 2019 08:59 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कॉमेडी शो - फोटो : Kapil Sharma Instagram
बीते दिनों खबर आई थी कि कपिल शर्मा के हास्य शो से हास्य कलाकार चंदन प्रभाकर की छुट्टी कर दी गई है। वह शो में चंदू चायवाला का किरदार करते थे। ऐसे में नये सीजन में फैन्स उन्हें मिस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर शो के दिवाने जानना चाह रहे थे कि वह शो में क्यों नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में चंदू चायवाला यानी प्रभाकर ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि इस बार वह दर्शकों को गुदगुदाने में नाकामयाब रहे जिसके चलते मेकर्स ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
chandan prabhakar
इसके बाद यह तय माना जा रहा था कि अब चंदन शो का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। ऐसे में शो के सेट की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिससे यह साबित हो रहा है कि चंदन की शो में वापसी हो गई है। तस्वीरों में चंदन एक महिला के किरदार में नजर आ रहे हैं। जिसे देख उनके फैन्स बहुत खुश हो गए हैं, लेकिन इस बार वह चंदू चायवाले के किरदार में नहीं होंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
चंदन प्रभाकर - फोटो : सोशल मीडिया
यह तस्वीर कपिल शर्मा ने शेयर की है जिसमें शो के मुख्य कलाकारों के साथ चंदन भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर में खास यह है कि कपिल इसमें एक दूल्हे के किरदार में दिख रहे हैं। वहीं, हास्य कलाकार राजीव ठाकुर भी हैं जो सबसे अलग लुक में देखे जा रहे हैं। साथ ही उनका हेयरस्टाइल भी काफी हास्यस्पद है। 

4 of 5
चंदन प्रभाकर - फोटो : सोशल मीडिया
हाल में चंदन ने महा शिवरात्रि के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर पर एक यूजर ने उनसे पूछा- हैप्पी महाशिवरात्री प्यारे चंदन जी, आप महान हैं और कोई भी आपको कभी नहीं हरा सकता है। आपय जल्द से जल्द शो में वापस आएं। हम आपको बहुत याद कर रहे हैं। हम सभी चंदू से प्यार करते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kapil sharma chandan prabhakar
फैंन के इस कमेंट पर चंदन ने जवाब देते हुए लिखा था- मैं जानबूझ कर शो से गायब नहीं हूं. शायद मेरा किरदार और मेरी एक्टिंग काम नहीं कर रही है इसलिए शो मेकर्स मुझे एपिसोड में नहीं ले रहे हैं।






View this post on Instagram






 

Maha Shivratri ki bahut bahut bdhayi.Har Har Mahadev....#Mahashivratri #shiva #shivratri #peace #love #prosperity ...love

A post shared by Chandan Prabhakar (@chandanprabhakar) on Mar 4, 2019 at 4:55am PST

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें