टीवी एक्ट्रेस और स्प्लिट्सविला फेम हर्षिता कश्यप के साथ एक शख्स ने मारपीट की । ये घटना चरनी रोड रेलवे स्टेशन पर हुई । शाहरुख शेख नाम का यह शख्स हर्षिता और उनकी एनआरआई दोस्त का पीछा कर रहा था । यहीं पर शख्स ने एक्ट्रेस और उनकी दोस्त के साथ पहले बदसलूकी की, फिर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
2 of 6
harshita kashyap
- फोटो : social media
चर्चगेट गवर्नमेंट रेलवे पुलिस(जीरआपी) ने 29 साल के इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है । शाहरुख वरली के मरियप्पा नगर का रहने वाला है । उसका कहना है कि वह साउथ मुंबई के एक पॉपुलर नाइट क्लब में काम करता है । पुलिस अब शाहरुख से पूछताछ कर रही है और मामले की छानबीन जारी है ।
विज्ञापन
3 of 6
harshita kashyap
- फोटो : social media
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए हर्षिता कश्यप ने बताया कि उनकी दोस्त इश पाला एक एनआरआई हैं और साउथ अफ्रीका की रहने वाली हैं । वह मेडिकल टूरिज्म में काम कर रही हैं । एक्ट्रेस ने कहा कि पाला ने उन्हें चरनी रोड के सैफी हॉस्पिटल में बुलाया था । हॉस्पिटल में काम पूरा करने के बाद लगभग 3:30 बजे हम दोनों वहां से घर जाने के लिए निकले ।
4 of 6
harshita kashyap
- फोटो : social media
हर्षिता ने कहा, 'पाला ट्रेन की टिकट खरीदने के लिए लाइन में खड़ी थी । तभी मैंने देखा कि एक शख्स उसे घूर रहा है । शुरुआत में तो हमने उसे इग्नोर किया लेकिन वह लगातार घूरे जा रहा था और फिर हमारा पीछा करने लगा । वह हमारे पीछे स्टेशन की सीढ़ियों तक भी आ गया। जब मैंने उससे पीछा करने की वजह पूछी, तो उसने अकड़कर कहा कि अगर मैं तुम्हें देख रहा हूं, तो इसमें क्या दिक्कत है ।'
विज्ञापन
5 of 6
harshita kashyap
- फोटो : social media
वह शख्स हर्षिता के मना करने के बाद भी घूरता रहा और बाद में उसने हाथापाई भी की । एक्ट्रेस ने कहा,"उसने पहले पाला को थप्पड़ मारा । मैंने बचाव में उसे मारना शुरू किया तो उसने मुझे भी मारा । पुलिस के आने से पहले वहां मौजूद लोगों ने हमें बचाया और उसे पकड़कर प्लेटफॉर्म पर बनी जीआरपी चौकी ले गए ।"
चर्चगेट जीआरपी के इंस्पेक्टर बी पवार ने बताया कि रेलवे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है । वो अभी हिरासत में है । बता दें 26 साल की हर्षिता एक वेब सीरीज के लिए काम कर रही हैं । वो स्प्लिट्सविला सीजन 8 की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं । हर्षिता अंधेरी के फोर बंगलों की रहने वाली हैं ।