'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) के घर में दोबारा एंट्री लेने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। कुछ दिन पहले ऐसी खबर आई थी कि हिमांशी शो में 'वीकेंड का वार' में बतौर मेहमान आएंगी। हालांकि अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। इस बीच हिमांशी से जुड़ी एक और जानकारी सामने आई है। खबरों की मानें तो हिमांशी ब्रेकअप के बाद घर में दोबारा वाइल्ड कार्ड एंट्री कर सकती हैं।