फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shrimad Ramayan: छोटे परदे की ‘आदिपुरुष’ बनी ‘श्रीमद रामायण’ को अब बजरंग बली से आस, वाधवा पर टिकी निगाहें

Sun, 03 Mar 2024 08:36 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
निर्भय वाधवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टीआरपी की रेस में काफी पीछे छूट चुके सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो 'श्रीमद रामायण' को अब आखिरी आस हनुमान जी से ही बची है। इस धारावाहिक में हनुमान का चरित्र निभाने वाले कलाकार के नाम का एक बार फिर से जोर शोर से प्रचार किया जा रहा है, जबकि ये धारावाहिक की शुरुआत की समय ही सबको पता चल गया था कि इसमें ये किरदार कौन सा कलाकार निभाने जा रहा है।
Anant-Radhika Pre Wedding: प्री-वेडिंग के दूसरे दिन मेहमानों ने की 'वंतारा' की सैर, अनिल कपूर ने लिखा खास नोट
विज्ञापन

2 of 5
निर्भय वाधवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जब इस शो की शूटिंग के दौरान मुंबई से मीडिया कर्मियों को लेकर उमर गांव ले जाया गया था तभी हनुमान की भूमिका निभाने वाले अभिनेता निर्भय वाधवा से भी सबका परिचय करा दिया गया था। उस दौरान अभिनेता निर्भय वाधवा ने बताया था कि धारावाहिक 'श्रीमद रामायण' में वह  चौथी बार हनुमान बने हैं। इससे पहले वह 'संकट मोचन महाबली हनुमान', 'विघ्नहर्ता गणेश' और 'कर्मफल दाता शनि' मे हनुमान की भूमिका निभा चुके हैं। निर्भय वाधवा कहते हैं, 'हर बार हनुमान जी की भूमिका निभाना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी और चुनौती होती है। लेकिन बजरंगबली की ऐसी कृपा रही है कि हनुमान जी की भूमिका निभाने का अवसर मिलता रहा है।' 
विज्ञापन

3 of 5
श्रीमद रामायण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता निर्भय वाधवा मानते हैं कि हनुमान की भूमिका निभाने से पहले उन्होंने रामानंद सागर के 'रामायण' में दारा सिंह को देखकर हनुमान के किरदार में खुद को ढालने की कोशिश की। वह कहते हैं, 'रामायण' जब शुरू हुआ था उस समय तो मैं बहुत ही छोटा था। लेकिन मैंने बाद में 'रामायण' यूट्यूब चैनल पर कई बार देखी। एक सीन को दस बार देखता था तब समझ में आता था कि उन्होंने वह सीन कैसे किए होंगे ? उस समय कैमरे की टेक्नोलॉजी उतनी एडवांस नहीं थी इसलिए चेहरे के भाव पता नही चलते थे, मैं जूम करके देखता हूं और समझने की कोशिश करता हूं कि चेहरे पर कैसे भाव आए होंगे। उसे खुद के अंदर उतारने की कोशिश करता हूं।'

4 of 5
निर्भय वाधवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर धारावाहिक 'श्रीमद रामायण' का प्रसारण 1 जनवरी 2024 को शुरू हुआ। शुरुआत से ही इस शो की टीआरपी बहुत कमजोर रही है। पहले सप्ताह में इस धारावाहिक की टीआरपी 0.9, दूसरे सप्ताह में 0.8, तीसरे सप्ताह में 1.0 और चौथे सप्ताह में 0.9 रही। बीते सप्ताह में इस शो की टीआरपी गिरकर 0.7 तक पहुंच गई है। इतना ही नहीं खुद अपने चैनल पर भी ये धारावाहिक सारे धारावाहिकों में पांचवे नंबर पर है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीमद रामायण - फोटो : यूट्यूब
धारावाहिक 'श्रीमद रामायण' की कहानी में हनुमान की एंट्री होने जा रही है। इस शो में दर्शकों ने अब तक भगवान राम के अयोध्या से वनवास की यात्रा देखी है। आगे की कहानी में अब हनुमान की एंट्री होने जा रही है। शो में हनुमान की भूमिका निभा रहे अभिनेता निर्भय वाधवा कहते हैं, 'मैं हनुमान जी का बहुत बड़ा भक्त हूं।  हर रोज बिना हनुमान चलीसा पढ़े शूटिंग पर नहीं जाता। हनुमान जी की मुझ पर बहुत कृपा है। यह हनुमान जी की ही कृपा है कि उनकी भूमिका बार-बार निभाने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ है।' 
Anant Radhika Pre Wedding: सचिन तेंदुलकर से मार्क जुकरबर्ग तक, अंबानी परिवार के फंक्शन में खूब जंचे सितारे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें