कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। इस लॉकडाउन के चलते लोगों के मनोरंजन के लिए दूरदर्शन ने 90 के दशक के सबसे चर्चित टेलीविजन धारावाहिक 'रामायण' और 'महाभारत' का प्रसारण शुरू किया। सालों बाद भी दोनों का क्रेज लोगों के बीच खूब देखा गया। वहीं अब इसी बीच सोनू निगम का नाम भी इससे जुड़ गया है। सोनू निगम का सालों पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।