लॉकडाउन में दूरदर्शन ने 'रामायण' और 'महाभारत' जैसे पुराने कार्यक्रमों का फिर से प्रसारण शुरू किया। इसका फायदा भी चैनल को मिला और लोगों ने बेहद उत्साहजनक प्रतिक्रिया दी। एक तरफ जहां टीआरपी में उछाल देखने को मिला तो वहीं सोशल मीडिया पर भी 'रामायण' और 'महाभारत' ट्रेंडिंग में बना रहा। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर कई मीम्स भी देखने को मिले।