फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: कश्मीरा शाह ने उर्फी जावेद पर किया पलटवार, कहा- ‘पढ़ी- लिखी होती तो’

Sat, 02 Apr 2022 05:40 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर इन दिनों उर्फी जावेद और कश्मीर शाह के बीच जुबानी जंग खत्म होती नहीं दिख रही है। उर्फी और सुजैन खान की बहन फराह खान अली के बीच शुरू हुआ विवाद अब कश्मीरा और उर्फी के बीच बढ़ता जा रहा है। 
विज्ञापन
1 of 5
कश्मीरा शाह, उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर जारी उर्फी जावेद और कश्मीर शाह के बीच जुबानी जंग खत्म होती नहीं दिख रही है। उर्फी और सुजैन खान की बहन फराह खान अली के बीच शुरू हुआ विवाद अब कश्मीरा और उर्फी के बीच बढ़ता जा रहा है। दरअसल फराह ने उर्फी के ड्रेसिंग सेंस कर कमेंट किया था, जिसपर जवाब देते हुए उर्फी ने अपना पक्ष रखा था। वहीं बाद में इस मामले में एंट्री करते हुए अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने भी अपनी राय दे थी। हालांकि उर्फी ने उन्हें भी करारा जवाब दिया था, लेकिन लगता है कि अब यह मामला बढ़ता ही जा रहा है। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कश्मीरा शाह - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, कश्मीरा को जवाब देते हुए उर्फी ने कहा था कि मैं तो इंस्टाग्राम पर मशहूर लेकिन कश्मीरा तो कहीं भी फेमस नहीं हैं। उर्फी की इस बात का जवाब देते हुए अब कश्मीरा ने पलटवार किया है। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में उर्फी को जवाब देते हुए कश्मीरा ने उनकी खिल्ली तक उड़ा डाली। वीडियो में कश्मीरा ने कहा कि मैं उर्फी को जानती हूं। ये वही लड़की है ना जिसे गार्ड ने निकाला था, सॉरी- सॉरी सड़क पर खड़ा होने से मना कर दिया था।

विज्ञापन

3 of 5
कश्मीरा शाह - फोटो : सोशल मीडिया

कश्मीरा ने आगे कहा कि मुझे उसके लिए बहुत बुरा लगा। मैं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ बोलती रहती हूं। अगर वह पढ़ी- लिखी होती तो उन्हें पता होता कि मैं कौन हूं, तो उन्हें ये सब करने की जरूरत नहीं होती। इतना ही नहीं कश्मीरा ने आगे यह तक कहा कि उर्फी जावेद को एयरपोर्ट पर टिकट लेकर जाना चाहिए। एयरपोर्ट पर ऐसे तस्वीरें खिंचवाने के लिए जाना और फिर गाड़ी में बैठकर वापस आ जाना अच्छा नहीं लगता है।

4 of 5
कश्मीरा शाह - फोटो : इंस्टाग्राम- @kashmera1
वीडियो में कश्मीरा ने आगे कहा कि उर्फी ने सही कहा कि भारत में कई लोगों के पास मोबाइल तक नहीं है तो इंस्टाग्राम तो दूर की बात है। लेकिन फिर भी वह लोग मुझे जानते है। और हां रानी मुखर्जी भी इंस्टाग्राम पर नहीं हैं, तो क्या वह फेमस नहीं हैं? दरअसल, बीते दिनों उर्फी ने कश्मीरा शाह पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि मैं तो इंस्टाग्राम पर मशहूर हूं, लेकिन आप तो ना इंस्टाग्राम पर हैं और ना ही असल में। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेल्ट का क्रॉप टॉप पहन कयामत ढा रहीं उर्फी - फोटो : urfi javed instagram

गौरतलब है कि सबसे पहले सुजैन खान की बहन फराह खान अली उर्फी के ड्रेंसिग सेंस पर सवाल उठाते हुए उन पर टिप्पणी की थी। फराह के कमेंट का जवाब देते हुए उर्फी ने भी सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया था। बाद में इस मामले में कश्मीरा शाह ने भी अपनी राय दी, जिसके बाद से ही उर्फी और कश्मीरा के बीच यह जुबानी जंग बढ़ती ही जा रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें