पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस स्नेहा वाघ इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने 8 महीने बाद ही अपनी शादी को तोड़ दिया है। बता दें कि ये उनकी दूसरी शादी थी।
विज्ञापन
पहले पति ने इस एक्ट्रेस के साथ की थी मारपीट, दूसरे पति से भी 8 महीने में हुईं अलग
2 of 6
स्नेहा वाघ्ा
स्नेहा ने साल 2015 में इंटीरियर डिजायनर और फाइनेंसर अनुराग सोलंकी से शादी की थी। उनकी ये शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी। न्यूज पोर्टल स्पॉटब्वॉय को दिए इंटरव्यू में स्नेहा ने कहा, 'ये बात सच है कि मैंने अपनी दूसरी शादी भी तोड़ दी है।'
विज्ञापन
पहले पति ने इस एक्ट्रेस के साथ की थी मारपीट, दूसरे पति से भी 8 महीने में हुईं अलग
3 of 6
स्नेहा वाघ्ा
उन्होंने बताया, 'करीब एक साल से हम अलग रह रहे हैं। अभी तक डिवॉर्स फाइल नहीं हुआ है लेकिन जल्द हो जाएगा।' फिलहाल स्नेहा ने शादी टूटने की वजह का खुलासा नहीं किया है। स्नेहा ने ये जरूर कहा कि आदमी अपने से ज्यादा स्ट्रॉन्ग औरतों के साथ रहने में इनसिक्योर महसूस करते हैं।
पहले पति ने इस एक्ट्रेस के साथ की थी मारपीट, दूसरे पति से भी 8 महीने में हुईं अलग
4 of 6
स्नेहा वाघ्ा
बता दें कि स्नेहा की पहली शादी महज 19 साल की उम्र में अविष्कार दार्वेकर के साथ हुई थी। लेकिन डोमेस्टिक वायलेंस के चलते ये शादी भी जल्द ही टूट गई थी। पहली शादी के बारे में स्नेहा बताती हैं, 'हां, पहली शादी में मैं डोमेस्टिक वायलेंस का शिकार हुई थी। उस वक्त मैं बहुत छोटी थी।'
विज्ञापन
पहले पति ने इस एक्ट्रेस के साथ की थी मारपीट, दूसरे पति से भी 8 महीने में हुईं अलग
5 of 6
स्नेहा वाघ्ा
उन्होंने कहा, '19 साल की उम्र में मेरी शादी हो गई थी। इस शादी में मुझे मारपीट के अलावा कुछ नहीं मिला। तब मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दोबारा शादी करूंगी। लेकिन 7 साल बाद, मैंने फैसला बदला और दोबारा शादी की। लेकिन मेरा दुर्भाग्य यह है कि दूसरी बार भी मैंने गलत आदमी चुना।'
पहले पति ने इस एक्ट्रेस के साथ की थी मारपीट, दूसरे पति से भी 8 महीने में हुईं अलग
6 of 6
स्नेहा वाघ्ा
29 साल की स्नेहा ने 17 साल की उम्र में मराठी थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की थी। स्नेहा ने टीवी शो 'अधूरी एक कहानी' में काम किया था जो जी मराठी पर टेलीकास्ट हुआ था। उन्हें 'वीरा' के अलावा सीरियल 'ज्योति' में भी देखा जा चुका है। इन दिनों वो 'आई लव हर' शो में नजर आ रही हैं।