फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी में डेब्यू से पहले मोदी सरकार की ये मंत्री करती थीं वेटर का काम, सहेली के पति से रचाई शादी

Thu, 11 Apr 2019 06:27 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Smriti Irani - फोटो : file photo
टेलीविजन से राजनीति तक का स्मृति ईरानी (Smriti Irani)का सफर बेहद दिलचस्प है। मॉडलिंग से एक्टिंग और एक्टिंग से मंत्री बनने में स्मृति ईरानी ने एक लंबा सफर तय किया है। टीवी की दुनिया से राजनीति में कदम रखने वालीं स्मृति ईरानी का जन्म 23 मार्च 1976 को दिल्ली में हुआ था। तो चलिए आज हम आपको स्मृति के फर्श से अर्श तक की कहानी बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
स्मृति ईरानी - फोटो : Agency (File Photo)
स्मृति ईरानी 3 बहनों में सबसे बड़ी हैं। स्मृति ने होली चाइल्ड ऑक्जिलियम स्कूल से 12 क्लास तक पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने स्कूल ऑफ लर्निंग (पत्राचार), दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया था। गौरतलब है कि जब केंद्र में उन्हें मानव संसाधन मंत्री बनाया गया, तब उनकी शिक्षा को लेकर काफी विवाद हुआ था।
विज्ञापन

3 of 7
Smriti Irani, Ekta Kapoor - फोटो : social media
स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने सौंदर्य प्रसाधनों के प्रचार से लेकर मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में भी हिस्सा लिया। 1998 में स्मृति ने मिस इंडिया पेजेंट फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई। इसी साल वह मीका सिंह के एल्बम 'सावन में लग गई आग' के गाने 'बोलियां' में परफॉर्म करती नजर आईं। बता दें कि, मॉडलिंग में आने से पहले स्मृति एक फेमस रेस्टोरेंट में बतौर वेटर का काम करती थीं।

4 of 7
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi - फोटो : file photo
साल 2000 में स्मृति ने सीरियल 'आतिश' और 'हम हैं कल आज और कल' से छोटे परदे पर एंट्री ली। दोनों ही सीरियल स्टार प्लस पर प्रसारित होते थे हालांकि, उन्हें पहचान एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से मिली। जिससे वह घर-घर में एक जाना-पहचाना चेहरा बन गईं। 'तुलसी विरानी' का रोल कर मशहूर हुईं स्मृति ईरानी को पहले एकता कपूर की टीम ने रिजेक्ट कर दिया था।'
विज्ञापन

5 of 7
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala
स्मृति ने यह खुलासा करते हुए बताया था कि, 'मैं 20 साल तक टीवी से जुड़ी रही। इसने मुझे इंडियन पॉलिटिक्स में आने का प्लेटफॉर्म दिया और मैं इसके लिए हमेशा टीवी की आभारी रहूंगी। इसके अलावा, एकता कपूर ने मुझे बहुत सपोर्ट किया है। कई लड़कियों के साथ जब मैं उनके यहां ऑडिशन देने गई थी तो मैं टीवी के लिए फिट नहीं थी। टीम के रिजेक्ट करने के बावजूद एकता ने मुझे शो के लिए सेलेक्ट किया।
विज्ञापन

6 of 7
Smriti Irani - फोटो : twitter
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के लिए स्मृति को 5 इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स, 4 इंडियन टेली अवॉर्ड्स और 8 स्टार परिवार अवॉर्ड्स मिले। इसके अलावा स्मृति ने 2001 में पौराणिक सीरियल 'रामायण' में सीता का किरदार भी निभाया। उन्होंने 'विरुद्ध' 'तीन बहुरानियां' और 'एक थी नायिका' जैसे कई सीरियल्स में भी काम किया। 2001 में उन्होंने पारसी एंटरप्रेन्योर जुबिन ईरानी से शादी कर ली।  जुबिन की पहली पत्न्नी का नाम मोना था। मोना और स्मृति पहले से ही दोस्त थे। जुबिन और मोना के अलग होने के बाद जुबिन ने स्मृति से शादी की। उनके एक बेटा और बेटी हैं। इसके अलावा स्मृति की एक सौतेली बेटी शानेल भी हैं। शानेल जुबिन और उनकी पहली पत्नी मोना की बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
समृति ईरानी-राहुल गांधी - फोटो : file photo
2003 में स्मृति ईरानी ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की। इसके अगले साल ही उन्हें महाराष्ट्र की यूथ विंग का वाइस प्रेसिडेंट बना दिया गया। स्मृति ईरानी मोदी सरकार में मानव संसाधन और विकास मंत्री रह चुकी हैं और फिलहाल, कपड़ा मंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय संभाल रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें