फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 साल में कितनी बदल गईं मोदी सरकार की ये मंत्री, देखें मॉडलिंग से राजनीति तक का सफर

Thu, 11 Apr 2019 01:37 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Smriti Irani - फोटो : file photo
टेलीविजन से राजनीति तक का सफर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के लिए आसान नहीं था। स्मृति ईरानी ने इस लंबे सफर में काफी उतार चढ़ाव देखे। टीवी सीरियल 'आतिश' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली स्मृति आज एक ऐसा चमकता सितारा हैं जहां पहुंचना हर किसी की चाहत होती है। हालांकि बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि टीवी की दुनिया में कदम रखने से पहले स्मृति ईरानी मॉडलिंग भी कर चुकी हैं। तो चलिए स्मृति ईरानी की कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
smriti irani unseen pictures - फोटो : file photo
स्मृति ईरानी  (Smriti Irani) का जन्म 23 मार्च 1976 को दिल्ली में हुआ था। स्मृति ईरानी 3 बहनों में सबसे बड़ी हैं। अपने करियर की शुरुआत स्मृति ने मॉडलिंग से की थी। वह मिस इंडिया 1998 की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। यह तस्वीर उसी वक्त की है। 
विज्ञापन

3 of 7
Smriti Irani - फोटो : file photo
अब जरा स्मृति ईरानी की इस तस्वीर को देखिए। इस फ्रेम में आप एक साथ दो तस्वीरें देख रहे होंगे। यह दोनों की तस्वीरें एक दूसरे से बेहद अलग है। पहली वाली तस्वीर उस वक्त की है जब स्मृति मॉडलिंग की दुनिया में पैर जमाने की कोशिश कर रही थीं और दूसरी अब की है। 

4 of 7
smriti irani unseen pictures - फोटो : file photo
यह तस्वीर स्मृति ईरानी के स्कूल की है। इस तस्वीर में स्मृति स्कूल की व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं। जिन्हें एक झलक देखने में शायद पहचानना थोड़ा मुश्किल हो।
विज्ञापन

5 of 7
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi - फोटो : file photo
मॉडलिंग के बाद स्मृति ने टीवी की दुनिया में कदम रखा। कई सीरियल किए लेकिन पहचान एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से मिली। इस सीरियल में स्मृति ने तुलसी वीरानी का रोल निभाया था। 
विज्ञापन

6 of 7
smriti irani rare pictures - फोटो : file photo
टेलीविजन की दुनिया से राजनीति तक का सफर तय करने के लिए स्मृति ईरानी को ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ा। यह बात वह खुद कहती हैं कि टीवी ने उन्हें ऐसी पहचान दी जिससे उन्हें राजनीति में एंट्री का मौका मिला। यहां तक कि वह कई बार टीवी का आभार भी व्यक्त कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
smriti irani pti - फोटो : PTI
स्मृति ईरानी ने साल 2003 में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी। ज्वाइन करने के एक साल बाद ही उन्हें महाराष्ट्र की यूथ विंग का वाइस प्रेसिडेंट बना दिया गया। फिलहाल वह इस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में टेक्सटाइल मिनिस्टर के पद पर कार्यरत हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें