फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smriti Irani Birthday: 'तुलसी' बनने से पहले मीका सिंह के इस गाने में नजर आईं थीं स्मृति, पहले नहीं देखा होगा ये वीडियो

Tue, 23 Mar 2021 12:15 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्मृति ईरानी - फोटो : Instagram
छोटे पर्दे की आदर्श बहू बनने से लेकर केंद्र सरकार की दिग्गज राजनेता बनने तक स्मृति ईरानी ने एक लंबा सफर तय किया है। टीवी जगत की तुलसी विरानी 23 मार्च को अपना जन्मदिन मना रही हैं। उन्हें एक अभिनेत्री के तौर पर तो काफी लोकप्रियता मिली साथ ही एक राजनेता के तौर पर भी उन्हें काफी पसंद किया गया। हालांकि इस सफर में उनमें कई बदलाव भी देखने को मिले। तो चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर आपको दिखाते हैं स्मृति ईरानी के थ्रोबैक वीडियोज जिन्हें देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
स्मृति ईरानी - फोटो : Insatagram- @smritiiraniofficial
बॉलीवुड के बहुत से सितारों का राजनीति में रुझान दिखता है, लेकिन एक सफल कलाकार बनने में और राजनीति के मैदान में जीत हासिल करने में फर्क होता है। स्मृति ईरानी ने अपने जीवन में ये दोनों ही किरदार बखूबी निभाए हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत 21 साल की उम्र में ब्यूटी पेजेंट फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेकर की थी।
विज्ञापन

3 of 5
स्मृति ईरानी - फोटो : Instagram
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्मृति कैसे पूरे आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक करती दिख रही हैं। वीडियो में स्मृति बता रही हैं कि वो इंग्लिश लिटरेचर में डिग्री ले रही हैं और उन्हें स्पोर्ट्स-एडवेंचर्स से लगाव है। सबसे खास बात ये है कि उन्होंने पेजेंट के दौरान बताया था कि उन्हें राजनीति में भी रुचि है।


 

4 of 5
स्मृति ईरानी - फोटो : Insatagram- @smritiiraniofficial
मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद स्मृति ने छोटे पर्दे से अपना सफर शुरू किया। हालांकि छोटे पर्दे की बहू बनने से पहले वो गायक मीका सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो 'बोलियां' में नजर आईं थीं। इस वीडियो में आ देख सकते हैं कि स्मृति की उम्र काफी कम थीं। उनकी पहले की और अब की तस्वीरें या वीडियो देखें तो उसमें काफी अंतर देखने को मिलता है।




विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्मृति ईरानी और गौतमी कपूर - फोटो : क्योंकि सास भी कभी बहू थी
2000 में टीवी शो 'हम हैं आज कल और कल' से स्मृति ईरानी ने टीवी पर डेब्यू किया था। हालांकि उन्हें टीवी पर असली पहचान मिली एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी'  से। इस शो ने स्मृति ईरानी के करियर में चार चांद लगा दिेए थे। स्मृति जुबिन ईरानी पांच सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए भारतीय टेलीविजन अकादमी अवार्ड, चार इंडियन टेली अवार्ड और आठ स्टार परिवार पुरस्कार जीत चुकी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें