फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटका: अब 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नहीं दिखेंगी दिशा वकानी, शो को हमेशा के लिए कहा अलविदा

Tue, 23 Mar 2021 10:25 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो फैंस का सालों से मनोरंजन करता आ रहा है। इसकी लोकप्रियता के पीछे एक बड़ा कारण शो में काम करने वाले कलाकार और उनका दमदार अभिनय रहा है। वहीं शो का एक किरदार ऐसा है जो दर्शकों के दिलों पर राज करता है। जी हां दयाबेन के किरदार में फैंस दिशा वकानी को काफी पसंद करते हैं। बता दें कि दिशा ने सितंबर 2017 में मेटेरनिटी ब्रेक लिया था और इसके बाद से वो शो में नहीं लौटी हैं। हालांकि अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि उन्होंने शो को अलविदा कह दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया
दिशा वकानी के किरदार दयाबेन को दर्शकों का बहुत प्यार मिलता है। फैंस दयाबेन का सालों से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब यह स्पष्ट तौर पर सामने आ गया है कि दिशा वकानी अब शो में वापसी नहीं करेंगी। एक बार एक एपिसोड के लिए उन्होंने कैमियो भी किया था जो दर्शकों को काफी पसंद आया था।
विज्ञापन

3 of 5
दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रेक के दौरान दिशा और शो के मेकर्स के बीच उनकी वापसी को लेकर बातें चल रही थीं। इसके लिए दिलचस्प कहानी और सही मौके की तलाश भी की जा रही थी लेकिन बात नहीं बन पाई। यही कारण है कि दिशा वकानी ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को हमेशा के लिए अलविदा कहने का फैसला कर लिया है।

4 of 5
दिशा वकानी, राखी विजान - फोटो : Instagram
इसी बीच कई बार दिशा को रिप्लेस करने की खबरें भी आई थीं लेकिन सब अफवाह निकलीं। यह भी खुलासा हुआ था कि मेकर्स ने दयाबेन के किरदार के लिए कई अभिनेत्रियों को खोजा था, लेकिन किसी में भी दयाबेन वाली बात नहीं दिखी। इतना ही नहीं टीवी की मशहूर अभिनेत्री राखी विजान ने दयाबेन का किरदार निभाने की इच्छा भी जाहिर की थी लेकिन इसको लेकर कुछ साफ नहीं हुआ है। यह देखना दिलचस्प होगा कि शो में दिशा की जगह कौन लेता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया
तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले एक दशक से भी अधिक समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है लेकिन दिशा वकानी के शो छोड़ने की खबर से फैंस को बड़ा झटका लग सकता है। आने वाले दिनों में शो की टीआरपी के लिए भी यह एक बड़ा खतरा साबित हो सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें