फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smart Jodi: शादी के बाद हनीमून पर नहीं गई हैं अंकिता लोखंडे, पोस्ट शेयर कर फैंस से पूछा ये मजेदार सवाल

Wed, 13 Apr 2022 07:21 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विक्की जैन, अंकिता लोखंडे - फोटो : social media
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने कारोबारी विक्की जैन संग 14 दिसंबर 2021 को शादी की थी, कल यानी 14 अप्रैल को दोनों की शादी को चार महीने पूरे हो जाएंगे। शादी के बाद से अंकिता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। इस समय यह कपल टीवी शो स्मार्ट जोड़ी में दिखाई दे रहा है। इसके अलावा अंकिता अपने पति विक्की जैन संग सोशल मीडिया पर अक्सर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनकी शादी को चार महीने पूरे होने को हैं, लेकिन दोनों अभी तक हनीमून पर नहीं गए हैं, फिलहाल उनकी लेटेस्ट पोस्ट तो यही बता रही है। दरअसल अंकिता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह पति विक्की जैन संग हनीमून के बारे में बात करती दिखाई दे रही हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया
स्टार प्लस के शो स्मार्ट जोड़ी के आगामी एपिसोड का प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें विक्की और अंकिता के हनीमून को दिखाया जाएगा। प्रोमो में देखा जा सकता है कि मनीष पॉल अंकिता और विक्की से पूछते हैं, ''शादी वाले दिन आप लोगों ने हनीमून मनाया था या नहीं" तो विक्की जैन कहते हैं नहीं। इसके अलावा अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम से पर्दे के पीछे से एक वीडियो भी शेयर की ही जिसमें वह शो के लिए तैयार होते हुए दिखाई दे रही हैं और हनीमून के बारे में सुनते ही दिमाग में सबसे पहले आने वाली पांच चीजों के बारे में बताती हुई दिखाई दे रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस से हनीमून को लेकर पूछा ये सवाल
अंकिता लोखंडे ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम से शेयर करते हुए फैंस से मजेदार सवाल भी पूछा है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, हनीमून के बारे में सुनते ही ये 5 बातें हमारे दिमाग में आती हैं और आपके???? अभी कमेंट करें और हमें बताएं।
 
विज्ञापन

4 of 4
ankita lokhande - फोटो : instagram
फैंस ने दिया अंकिता के सवाल का जवाब
फैंस उनकी इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। एक फैन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, विक्कु (विक्की जैन) आप सुन रहे हैं भाभी (अंकिता लोखंडे) कुछ कह रही हैं, तो वहीं दूसरे यूजर ने इस सवाल का जवाब देते हुए लिखा, क्वालिटी टाइम, फन, रोमांस, रिलैक्स, प्यार। अन्य फैंस भी इसी तरह से अपनी प्रतिक्रिया देते दिखाई दे रहे हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें