फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social Media: किश्वर मर्चेंट ने उड़ाया था उर्फी जावेद की ड्रेस का मजाक, सोशल मीडिया पर खूब सुनाई खरी-खोटी

Tue, 12 Apr 2022 01:43 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद, किश्वर मर्चेंट - फोटो : Social media
अजीबो-गरीब ड्रेसिंग सेंस के लिए मशहूर उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल होती रहती हैं। हाल ही में जब टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने उर्फी के ड्रेस का मजाक बनाया तो यह बात उन्हें बेहद खराब लग गई। अब उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर किश्वर मर्चेंट को खूब खरी खोटी सुनाई है और कहा है कि उन्हें बेवजह निशाना बनाना बंद कर दें। 
विज्ञापन

2 of 4
urfi javed - फोटो : इंस्टाग्राम
उर्फी ने लिखा- ये नकली फेमिनिस्ट लगातार ट्रोलिंग और बुलिंग कर रही हैं। मैडम, आप मुझे नीचा दिखाए बिना भी अपने दोस्तों का समर्थन कर सकती हैं। हालांकि उर्फी के इस पोस्ट पर किश्वर का कोई कमेंट नहीं आया है। उर्फी इससे पहले फराह खान और कश्मीरा शाह को भी खरी खोटी सुना चुकी हैं।

विज्ञापन

3 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : social media
कैसे शुरू हुई दोनों की बहस
हाल ही एक इंस्टाग्राम हैंडल ने उर्फी का वीडियो शेयर कर हुए लिखा था, 'उर्फी ही हैं जो ऐसे आउटफिट्स बना सकती है जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। इस पोस्ट पर किश्वर ने हंसने वाला इमोजी पोस्ट करते हुए लिखा था- ये ऑउटफिट? इस पर कई यूजर्स ने उर्फी को ट्रोल भी किया था।

विज्ञापन

4 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : social media
उर्फी को बिग बॉस ओटीटी में देखा गया था। उन्हें अनूठी ड्रेस सेंस के लिए पहचाना जाता है। आए दिन वह अपनी ड्रेस को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। उर्फी ऐसा मानती हैं कि उनके एक्टिंग ने नहीं, बल्कि कपड़ों ने उन्हें काफी फेम दिया है। हालांकि कई बार यूजर्स उन्हें ट्रोल करने में भी कसर नहीं छोड़ते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें