रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 खत्म हुए दो महीने बीत चुके हैं। इस शो के खत्म होते हुए फैंस अगले सीजन का इंतजार करने लगे थे। यहां तक की उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि अब क्या करें। फैंस के लिए रियलिटी शो बिग बॉस से जुड़ी एक बड़ी खुशखबरी है। सूत्रों की मानें तो शो के मेकर्स ने सीजन 12 में आने के लिए कंटेस्टेंट को इनवाइट करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
Nainik Nagada
सूत्रों की मानें तो मेकर्स ने पहला न्योता गायक नैतिक नागदा को भेजा है। कहा जा रहा है कि नैतिक को सीजन 12 के लिए अप्रोच किया गया है। नैतिक के करीबी ने बताया कि उन्होंने शो में आने को लेकर अभी तक जवाब नहीं दिया है। इस पर विचार कर रहे हैं और जल्द ही फैसला ले सकते हैं। हालांकि सूत्र ने यह भी बताया नैतिक बिग बॉस के फैन है और इस शो का हिस्सा बनना चाहते थे।
विज्ञापन
3 of 5
Nainik Nagada
ऐसे में इतना कहा जा सकता है कि नैतिक का शो में आना लगभग तय है। हर बार की तरह यह सीजन अक्टूबर में टेलीकास्ट होगा। जानकारी के मुताबिक नैतिक नागदा शो में बतौर कॉमन मैन एंट्री लेंगे और अपने संघर्ष के दिनों का शो में जिक्र करेंगे। नैतिक नागदा ने 10 साल की उम्र से ही लाइव शोज करना शुरू कर दिया था। नैतिक 'एमटीवी रॉकऑन' के विजेता हैं। लोग उन्हें 'डांडिया किंग' के नाम से जानते हैं।
4 of 5
Shubhangi Atre
ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि 'भाबी जी घर पर हैं' की शुभांगी अत्रे भी शो में नजर आ सकती हैं। ऐसे इसलिए क्योंकि वह बिग बॉस में आने की इच्छा पहले जाहिर कर चुकी हैं। बीते लंबे समय से शो के मेकर्स रोहित रॉय को शो में लाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर सब कुछ सही हुआ तो वह भी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
कहा जा रहा कि बिग बॉस 12 के लिए कॉमनर के लिए नॉमिनेशन जुलाई-अगस्त से शुरू हो सकते हैं। वहीं यह भी कहा जा रहा है सीजन 12 में कुछ बदलाव जरूर किए जाएंगे। बिग बॉस सीजन 11 शिल्पा शिंदे ने जीता था। उन्हें हिना खान ने शो के दौरान कड़ी टक्कर दी थी।