prachi desai
प्राची देसाई
अपने पहले सीरियल में ही प्राची देसाई ने 'बानी' का चुनौतीपूर्ण किरदार निभाया था। सीरियल 'कसम से' ने उन्हें भी देश की फेवरेट बहूरानियों की लिस्ट में जगह दिला दी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया और 'रॉक ऑन', 'रॉक ऑन 2', 'लाइफ पार्टनर', 'वन्स एपॉन ए टाइम इन मुंबई', 'अजहर' में दमदार अभिनय किया। प्राची अब अपने फिल्मी करियर पर ही फोकस करना चाहती हैं। जल्द वह फिल्म 'कोशा' में दिखेंगी।