फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidharth Shukla Prayer Meet: आज शाम पांच बजे होगी सिद्धार्थ शुक्ला की प्रार्थना सभा, फैंस भी हो सकेंगे शामिल

Mon, 06 Sep 2021 10:55 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर ने मनोरंजन जगत को गहरा झटका दिया है। 2 सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया था। महज 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ जिस तरह से अचानक सबको छोड़कर चले गए उससे किसी को भी यकीन नहीं हो पा रहा है। वो अपने परिवार के एकलौते बेटे थे। ये वक्त उनके परिवार और उनकी कथित गर्लफ्रेंड शहनाज गिल के लिए बहुत ही कठिन है।

फैंस भी हो सकते हैं प्रार्थना सभा में शामिल

हालांकि सिद्धार्थ की आत्मा की शांति के लिए आज शाम पांच बजे प्रार्थना सभा रखी गई है। इस खबर की जानकारी सिद्धार्थ के दोस्त और मशहूर टीवी कलाकार करणवीर बोहरा ने दी। अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी साझा करते हुए करणवीर ने बताया कि एक खास योग और प्रार्थना सभा सिद्धार्थ के घर पर रखी जा रही है। ये योग बीके शालिनी दीदी आयोजित कर रही हैं वहीं शिवानी और ब्रह्म कुमारी बहनें सिद्धार्थ की आत्मा की शांति के लिए  प्रार्थना करेंगी।


विज्ञापन

2 of 5
मां के साथ सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सिद्धार्थ की मां रीता शुक्ला ब्रह्मकुमारी से जुड़ी हुई हैं और इसी रीति-रिवाज से सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार किया गया था। करणवीर ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'चलिए आज हम सब मिलकर शाम पांच बजे अपने प्यारे दोस्त सिद्धार्थ की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। इसका आयोजन उनकी मां रीता शुक्ला, बहनें नीतू और प्रीति करवा रही हैं। इस लिंक के जरिए फैंस भी सिद्धार्थ की प्रार्थना सभा में शामिल हो सकते हैं'।
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
इस पोस्ट के साझा होने के बाद फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और परिवार के प्रति संवेदना भी जता रहे हैं। बहुत से यूजर्स ने कहा कि वो प्रार्थना कर रहे हैं कि सिद्धार्थ के परिवार और शहनाज गिल को भगवान इतना बड़ा गम सहने की शक्ति दे।

4 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ का 3 सितंबर को ओशिवारा शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया था। रीता शुक्ला ने अपने हाथों से अपने जवान बेटे की मुखाग्नि दी थी। उन्हें देखकर वहां मौजूद सभी लोगों की आंखों से आंसू बह निकले थे। वहीं उनकी कथित गर्लफ्रेंड शहनाज की बदहवास हालत देखकर भी लोग अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
शहनाज सिद्धार्थ के बहुत करीब थीं और उनके परिवार संग भी रिश्ते बहुत अच्छे थे। ऐसी खबरें भी सामने आई कि सिद्धार्थ और शहनाज दिसंबर में शादी करने वाले थे लेकिन इस खूबसूरत रिश्ते शादी के पवित्र बंधन में बंधता उससे पहले ही सिद्धार्थ शहनाज से बहुत दूर चले गए। इस वक्त उन पर और सिद्धार्थ के परिवार पर क्या गुजर रही है इसका कोई अंदाजा नहीं लगा सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें