फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharth Shukla: सिद्धार्थ शुक्ला ने फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए लिखी थी आखिरी पोस्ट, निधन के बाद हुई वायरल

Thu, 02 Sep 2021 06:13 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ शुक्ला ने हार्ट अटैक की वजह से दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके परिवार के साथ साथ उनके दोस्त और फैंस भी गहरे सदमे में हैं। इस बात पर किसी को भी यकीन नहीं हो रहा कि सिद्धार्थ अब इस दुनिया में नहीं हैं। मुंबई के कूपर अस्पताल ने सिद्धार्थ के निधन की पुष्टि की है। एक्टर का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। सिद्धार्थ बिग बॉस 13  और खतरों के खिलाड़ी 7 के विजेता थे। इस खबर ने हर किसी को अंदर तक हिलाकर रख दिया है। लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर 3 दिन पहले एक ऐसा पोस्ट लिखा था जिसे उनके हार्ट अटैक से जोड़कर देखा जा रहा है। जानिए सिद्धार्थ शुक्ला ने ऐसा कौन सा पोस्ट शेयर किया था जो अब सुर्खियों में बना हुआ है।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sidharth shukla
इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ का आखिरी पोस्ट
अभी तक रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला का मौत हार्ट अटैक से हुई है। लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि सिद्धार्थ की आखिरी पोस्ट हार्ट लाइन को दिखा रही है। उन्होंने अपनी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट पर #TheHeroesWeOwe करके फ्रंटलाइन वॉरियर्स के लिए एक पोस्ट किया था, जिसके नीचे हार्ट लाइन यानि दिल की धड़कनें बनी हुई थीं। पोस्ट के साथ ही उन्होंने कैप्शन भी लिखा था। लेकिन दुख की बात ये है कि मेडिकल स्टाफ की सराहना करने वाले सिद्धार्थ आज अपनी ही दिल की धड़कनों को खो चुके हैं।
विज्ञापन

ट्विटर पर सिद्धार्थ शुक्ला का आखिरी पोस्ट 
सिद्धार्थ ने 3 दिन पहले अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट किया था। ये पोस्ट ओलंपिक में भारत की शान बढ़ाने वाले सुमित अंटिल और अवनी लेखारा को डेडिकेटेड था। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था कि भारतीय हमें बार-बार प्राउड फील करा रहे हैं।

4 of 5
sidharth shukla - फोटो : twitter

सिद्धार्थ शुक्ला ने टीवी सीरीयल्स के जरिए फैंस का दिल जीता था। एक्टर ने बालिका बधू सीरियल में शिव का किरदार निभाया था। इस रोल को निभाने के बाद उनकी लोकप्रियता आसमान छूने लगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल - फोटो : Insatagram- @realsidharthshukla
सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर के बाद उनके दोस्त सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। उनकी गर्लफ्रेंड शहनाज गिल अपनी शूटिंग छोड़कर अस्पताल के लिए रवाना हो गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें