छोटे पर्दे के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने इसी साल दुनिया को अलविदा कह दिया था। 2 सितंबर 2021 को उन्हें 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक आया था। उनकी मौत से सिर्फ पूरा परिवार ही सदमें में नहीं था, बल्कि पूरे देश में उनके फैंस इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे थे कि सिद्धार्थ अब दुनिया में नहीं हैं। सिद्धार्थ के जाने से मनोरंजन जगत को गहरा सदमा भी पहुंचा। वहीं सिद्धार्थ ने साल 2008 में 'बाबुल का आंगन छूटे ना से' अपने करियर की शुरूआत की थी। लेकिन उन्हें असली पहचान मिली शो बिग बॉस से। पूरा देश उनके अंदाज और सच्चाई का फैंन हो गया। यहां तक की शो के होस्ट सलमान खान भी उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए। आज सिद्धार्थ का जन्मदिन है और यह उनकी पहली जयंती है। इस मौके पर हर कोई उन्हें याद कर रहा है। जानिए सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़ी कुछ रोचक बातों को।