फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी शोज: असल जिंदगी में एक दूसरे को पसंद नहीं करते हैं ये लव बर्ड्स, फैंस थे केमेस्ट्री के दीवाने

Sun, 30 May 2021 01:46 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टीवी कपल्स - फोटो : सोशल मीडिया
पर्दे पर साथ काम करने वाले सितारे एक दूसरे को असल जिंदगी में भी पसंद करें ये जरूरी नहीं है। बड़े पर्दे के सितारे तो फिर भी कुछ वक्त के लिए ही साथ काम करते हैं, लेकिन अगर टीवी के ऑनस्क्रीन कपल एक दूसरे को ना पसंद करने लगें तो काम करना बेहद मुश्किल हो जाता है। हालांकि ऐसे एक दो नहीं बल्कि कई टीवी स्टार्स हैं जो एक दूसरे की शक्ल भी नहीं देखना चाहते  हैं, लेकिन पर्दे पर उनकी जबरदस्त केमेस्ट्री नजर आती है। वहीं फैंस इन्हें साथ देख कर खुश होते हैं।

पर्दे पर हिट असल जिंदगी में खिटपिट

ये सितारे भी बेहद प्रोफशनल तरीके से साथ काम करते नजर आते है।टीवी पर प्रसारित होने वाले बहुत से सीरियलों को दर्शकों ने मेन लीड की जबरदस्त केमेस्ट्री के चलते ही उन्हें प्यार दिया था, लेकिन ये सितारे असल जिंदगी में एक दूसरे को पसंद नहीं करते थे।  तो चलिए आज आपको बताते हैं टीवी के कुछ ऐसे ही कपल्स के बारे में जिन्होंने सारी बातों को नजरअंदाज करते हुए किया अभिनय।
विज्ञापन

2 of 7
Rashmi Desai and Sidharth Shukla - फोटो : instagram
रश्मि देसाई-सिद्धार्थ शुक्ला

रश्मि और सिद्धार्थ ने शो 'दिल से दिल तक' में साथ काम किया था। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। हालांकि बाद में जब इनका ब्रेकअप हो गया तो असल जिंदगी में ये एक दूसरे से चिढ़ने लगे। इतना ही नहीं बिग बॉस 13 के दौरान भी इनकी बहुत सी गंदी लड़ाईयां देखने को मिली थीं।
विज्ञापन

3 of 7
दीपिका, अनस - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका सिंह-अनस राशिद

छोटी पर्दे के संध्या और सूरज भले ही दर्शकों को साथ अच्छे लगते हों, लेकिन कैमरा ऑफ होते ही दोनो एक दूसरे से दूरी बना लेते थे। ऐसी खबरें भी सामने आई थी कि शूटिंग के दौरान अनस ने दीपिका के साथ बद्तमीजी कर दी थी और दीपिका ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था। इससे उनका रिश्ता काफी प्रभावित हो गया था।

4 of 7
विवान, दृष्टि - फोटो : सोशल मीडिया
विवान डीसेना- दृष्टि धामी

शो 'मधुबाला' से विवान और दृष्टि नें फैंस के दिल लूट लिए थे। इस शो में दृष्टि के अभिनय को तो पसंद किया ही गया साथ ही उनकी विवान के साथ केमेस्ट्री भी फैंस को काफी अच्छी लगी थी। हालांकि शूटिंग के दौरान अक्सर ऐसी खबरें सुनने को मिल जाती थी कि दोनों एक दूसरे के साथ काम करना पसंद नहीं करते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
सिजेन खान, श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता तिवारी-सिजेन खान

'कसौटी जिंदगी की' में श्वेता और सिजेन ने प्रेरणा और अनुराग बन टीवी के दर्शकों को प्यार का मतलब सिखाया था। इन दोनों की केमेस्ट्री को तो फैंस आज भी दीवाने हैं। उन दिनों ऐसी भी खबरें आईं थीं कि सिजेन और श्वेता का अफेयर चल रहा है। वहीं ये खबरें तब पूरी तरह से गलत साबित हो गईं जब उनके अनबन की खबरें सामने आने लगीं। हालांकि श्वेता और सिजेन ने एक दूसरे के साथ काम करना नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

6 of 7
हिना खान, करण मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
हिना खान-करण मेहता

हिना और करण शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में पति पत्नी के किरदार में नजर आए थे। इनकी ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई, लेकिन असल जिंदगी में दोनों एक दूसरे को देखना तक  नहीं चाहते थे। बताते हैं कि सेट पर दोनों एक दूसरे को हैलो तक नहीं बोलते थे और सीन पूरा होते ही एक दूसरे को नजरअंदाज करने लगते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सोनारिका भदौरिया, मोहित रैना - फोटो : सोशल मीडिया
सोनारिका भदोरिया- मोहित रैना

पर्दे पर भगवान शिव और पार्वती का रूप दिखाने वाले सोनारिका और मोहित भी असल जिंदगी में एक दूसरे को पसंद नहीं करते हैं। 'देवों के देव महादेव' में इनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी हालांकि पर्दे के पीछे दोनों एक दूसरे को खास पसंद नहीं करते थे। यहां तक की शो से सोनारिका को बाहर करने की ये भी एक वजह बताई जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें