फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ शुक्ला से पहले इन कंटेस्टेंट्स को भी 'बिग बॉस' ने शो के बीच ही निकाला था बाहर

Tue, 05 Nov 2019 04:52 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Swami On, Siddharth and Priyank - फोटो : file photo
सोशल मीडिया पर #WeSupportSidShukla हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। इसकी वजह सिद्धार्थ शुक्ला का 'बिग बॉस 13' से एविक्शन है। 'बिग बॉस' के चार नवंबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड के बाद एक प्रोमो दिखाया गया था। इस प्रोमो में दिखाया गया था कि टास्क में सिद्धार्थ की हिंसा को देखते हुए 'बिग बॉस' उन्हें घर से बाहर निकाल देंगे। इस प्रोमो वीडियो के आते ही सिद्धार्थ के प्रशंसक बहुत नाराज हैं। यहां तक कि उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला के समर्थन में मेकर्स के खिलाफ सोशल मीडिया पर जंग छेड़ दी है। हालांकि यह ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी कंटेस्टेंट को शो से बाहर निकाला गया हो। इससे पहले भी कई कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस शो के बीच से ही बाहर का रास्ता दिखा चुके हैं। जानिए उनके बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
स्वामी ओम - फोटो : अमर उजाला
स्वामी ओम
'बिग बॉस' सीजन 10 में ओम स्वामी ने बेशर्मी की सारी हदें ही पार कर दी थी। स्वामी ओम ने ना केवल घरवालों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया बल्कि कुछ ऐसी हरकतें भी की जिससे घरवाले बहुत परेशान हो गए थे। यहां तक कि स्वामी ओम को सलमान ने 'बिग बॉस' के घर से निष्कासित भी कर दिया गया था। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रियंका जग्गा - फोटो : file photo
प्रियंका जग्गा 
प्रियंका जग्गा 'बिग बॉस 10' में नजर आई थीं। स्वामी ओम की तरह तो नहीं लेकिन प्रियंका ने भी घरवालों को शो के दौरान बहुत परेशान किया। प्रियंका को सलमान ने शो से बाहर निकाल दिया था।

4 of 7
priyank sharma - फोटो : file photo
प्रियांक शर्मा
प्रियांक शर्मा को भी बिग बॉस में झगड़ा करते हुए धक्का मारने की वजह से शो से बिग बॉस ने बाहर निकाल दिया था। प्रियांक बिग बॉस सीजन 11 में आए थे। इस सीजन के दौरान प्रियांक और आकाश ददलानी का झगड़ा हुआ था। जिसके बाद बिग बॉस ने उन्हें तुरंत घर छोड़ने को कहा था। 
विज्ञापन

5 of 7
kushal tandon - फोटो : file photo
कुशाल टंडन
कुशाल टंडन बिग बॉस सीजन सात में आए थे। शो के दौरान कुशाल का वीजे एंडी से झगड़ा हुआ था। बात इतनी बढ़ गई थी कि बिग बॉस ने शो से कुशाल को तुरंत बाहर निकाल दिया था।  
विज्ञापन

6 of 7
krk
कमाल राशिद खान
कमाल राशिद खान को भी बिग बॉस से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। कमाल बिग बॉस के सीजन तीन में थे। इस शो में कमाल ने रोहित वर्मा के ऊपर बोतल फेंक के मारी थी जो कि गलती से शमिता शेट्टी पर लग गई थी। इसके बाद शो से बाहर निकाल दिया गया था। 

यह भी पढ़ें- BB13: सिद्धार्थ शुक्ला के घर से बेघर होते ही भड़के फैंस, ट्रेंड हुआ #WeSupportSidShukla
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
bigg boss 12 - फोटो : file photo
शिवाशीष
बता दें कि शिवाशीष के बिग बॉस का कहना ना मानने पर ऐसे में बिग बॉस को भी गुस्सा आ गया और उन्होंने कैप्टन रोमिल को छोड़ सभी कंटेस्टेंट को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट कर दिया। वहीं, सलमान खान ने भी शिवाशीष की जमकर क्लास ली थी और रातों-रात ही बिग बॉस का नियम तोड़ने पर उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिखा दिया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें