क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बच्चों के सामने माता-पिता की लड़ाइयां उन पर क्या असर डाल सकती हैं?
बच्चे तो कोरा कागज होते हैं। वह अपने आस-पास जो भी होता हुआ देखते हैं, वह उसी से सीखते हैं। उससे ज्यादा वह सीखते हैं अपने मां-बाप, अपने दोस्तों और अपने गुरुओं से। अगर उनके सामने कोई भी लड़ाई झगड़ा भी होता है तो उससे भी कुछ न कुछ सीख लेते हैं। उन्हें लगता है कि अगर उनकी मां ने ऐसी बात बोली है तो शायद यह अच्छी ही होगी। हालांकि, गुस्से में ऐसा नहीं होता है कि हर बात अच्छी ही निकले। इसलिए, बच्चों के सामने हमें सब बातें बहुत सोच समझकर करनी चाहिए। कहा जाता है कि महाभारत में अभिमन्यु अपनी माता की कोख से ही शिक्षा लेकर पैदा हुए थे। उस हिसाब से देखा जाए तो बच्चा अपनी मां की कोख से ही सीखना शुरू करता है। अगर उसे माता से और पिता से अच्छी शिक्षा न मिले तो आगे चलकर दिक्कत पैदा हो सकती है।