फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shweta Tiwari Comment: पहले भी विवादों में रह चुकी हैं श्वेता तिवारी, इस बार भगवान को लेकर कहा ऐसा कि हो रहा बवाल

Thu, 27 Jan 2022 05:05 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
श्वेता तिवारी - फोटो : instagram
टीवी इंडस्ट्री हो या फिर बॉलीवुड कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इन्हीं में से एक हैं टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी। सालों से एक्टिंग इंडस्ट्री से जुड़ी हुई श्वेता अपने काम से ज्यादा अपनी निजी जिन्दगी को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। श्वेता को एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिन्दगी की में प्रेरणा का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। इस शो से उन्हें एक अलग ही पहचान मिली। इसके बाद उन्हें कई सीरियलों और रियलिटी शोज में देखा गया है। अब श्वेता तिवारी अपनी हालिया टिप्पणी के बाद मुश्किल में पड़ गई हैं, जब उन्होंने अपने इनरवियर के बारे में भगवान का जिक्र किया, तो कुछ लोगों को यह अच्छा नहीं लगा। तो आइए एक नजर डालते हैं उस वक्त पर जब श्वेता तिवारी विवादों में रहीं।

 
विज्ञापन

2 of 7
श्वेता तिवारी, राजा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
राजा चौधरी के साथ तलाक
अभिनय जगत का जाना-माना चेहरा होने के बावजूद श्वेता ने इंडस्ट्री के बाहर शादी कर ली थी। श्वेता और राजा ने साल 1998 में शादी की थी और इस जोड़ी ने डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' में भी भाग लिया था। लेकिन फिर राजा और श्वेता के बीच विवादों की खबरे आने लगीं और 2007 में श्वेता ने तलाक के लिए अर्जी दे दी थी और 2010 में दोनों आधिकारिक तौर पर अलग हो गए थे। अभिनेत्री ने दावा किया था कि राजा शराब पीकर उनपर घरेलू हिंसा करते थे। दोनों एक बेटी पलक के माता-पिता हैं, जो अब अपनी मां के साथ रहती है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
श्वेता तिवारी ने जीता था बिग बॉस 4 - फोटो : social media
बिग बॉस 4 की विजेता रही श्वेता
श्वेता तिवारी सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो बिग बॉस के चौथे सीजन को जीतने वाली पहली महिला प्रतियोगी थीं। अभिनेत्री ने एक करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि अपनी बेटी को डेडिकेट किया था। इस शो में उनका और डॉली बिंद्रा का खूब झगड़ा हुआ, दोनों आज भी एक दूसरे से बात नहीं करती हैं।

 

4 of 7
राजा चौधरी, श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली - फोटो : social media
राजा चौधरी और अभिनव कोहली का झगड़ा
साल 2010 में जब श्वेता तिवारी बिग बॉस के घर में थीं तब राजा ने अभिनव कोहली के खिलाफ केस दर्ज किया था। राजा का आरोप था कि अभिनव के श्वेता के साथ संबंध हैं जो अभी भी राजा की कानूनी तौर पर पत्नी थीं। शो के बाद श्वेता का राजा से कानूनी रूप से तलाक हो गया और उस समय अभिनव उनके साथ थे।

 
विज्ञापन

5 of 7
श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली से दूसरी शादी की थी - फोटो : social media
अभिनव कोहली के साथ दूसरी शादी
13 जुलाई 2013 को श्वेता और अभिनव मुंबई में भव्य तरीके से शादी के बंधन में बंध गए थे। संगीत के बाद मुंबई में एक फाइव स्टार होटल में शाही शादी और रिसेप्शन हुआ। अभिनव के साथ शादी के तीन साल बाद, श्वेता ने एक बेटे को जन्म दिया। हालांकि अभिनव से भी श्वेता अब अलग हो चुकी हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
अभिनव और श्वेता - फोटो : file photo
अभिनव के साथ तलाक 
श्वेता तिवारी ने साल 2019 में आगे बढ़कर अभिनव के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज की और तलाक के लिए भी अर्जी दी। श्वेता की बेटी पलक ने भी एक नोट में अभिनव पर आरोप लगाया गया था कि अभिनव ने उन्हें घरेलू शोषण का शिकार बनाया था। उसने उसमें बताया कि यह सिर्फ मौखिक दुर्व्यवहार था। पलक ने अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि अभिनव ने श्वेता पर हाथ उठाया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
श्वेता तिवारी अपने बच्चों के साथ - फोटो : Social Media
कस्टडी को लेकर लड़ाई 
श्वेता से तलाक के बाद अभिनव ने आरोप लगाया कि अभिनेत्री उन्हें अपने बेटे रेयांश से मिलने नहीं देती है। अभिनव ने काफी वॉयस नोट्स, तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें उन्होंने श्वेता के साथ व्यक्तिगत बातचीत दिखाई थी।अभिनव से तलाक के बाद श्वेता को रेयांश की कस्टडी मिली। कई इंटरव्यू में श्वेता ने कहा कि अभिनव सिर्फ यह साबित करना चाहते हैं कि वह एक अच्छी मां नहीं हैं। हाल ही में लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अभिनव को वीकेंड पर रेयांश से मिलने और वीकेंड पर वीडियो कॉल करने की इजाजत मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें