फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दी लगाकर शरमाती नजर आईं 'दुल्हन' बनीं श्वेता तिवारी, देखिए इस पूरी रस्म की अनदेखी खास तस्वीरें

Tue, 06 Oct 2020 12:32 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
श्वेता तिवारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
चर्चित अभिनेत्री श्वेता तिवारी के हाथों में फिर से हल्दी सज गई है। रस्में शुरू हो चुकी हैं। महिला संगीत का शोर अपने पूरे उफान पर है और घर में जो माहौल है, वह कोरोना का डर एकदम से निकाल देने वाला है। रोका, बैचलरेट पार्टी और संगीत समारोह के बाद शुरू हो चुकी है दूल्हा-दुल्हन की हल्दी की रस्म।
विज्ञापन

2 of 6
श्वेता तिवारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धारावाहिक 'मेरे डैड की दुल्हन' में निया शर्मा (अंजलि तत्रारी) अपने पिता अंबर शर्मा (वरुण बडोला) के लिए एक दुल्हन ढूंढ़ने के मिशन पर थीं और अब उसे गुनीत सिक्का (श्वेता तिवारी) के रूप में अपने पिता के लिए एक योग्य जीवनसाथी मिल गया है। अब जबकि निया शर्मा '#अमनीत' (अंबर और गुनीत) की शादी के लिए वेडिंग प्लानर बनी हुई हैं, तो ऐसे में वो शादी की हर रस्म को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
विज्ञापन

3 of 6
श्वेता तिवारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रोका, बैचलरेट पार्टी और संगीत समारोह के बाद अब इस शो में दूल्हा-दुल्हन हल्दी की रस्म निभाएंगे। गुनीत का रोल निभा रहीं श्वेता तिवारी मैंगो येलो रंग की मोनोटोन साड़ी में बेहद आकर्षक नजर आईं। अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए उन्होंने खूबसूरत फ्लोरल ज्वैलरी पहनी थी।

4 of 6
मेरे डैड की दुल्हन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शूटिंग के दौरान अंबर प्लेन व्हाइट कुर्ता-पजामा पहने हुए थे। हल्दी की रस्म में उनका पूरा परिवार और उनके दोस्त खूबसूरत दुल्हन गुनीत को हल्दी लगाएंगे, जिनके चेहरे पर इस समय खुशी की मुस्कान बिखरी हुई है। हल्दी की रस्म के बाद गुनीत निया, उसकी सभी दोस्त और जाह्नवी के साथ कलीरा की रस्म निभाती नजर आएंगी।
विज्ञापन

5 of 6
मेरे डैड की दुल्हन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कलीरा की रस्म आमतौर पर दुल्हन निभाती है, जो कुंवारी लड़कियों के सिर पर कलीरा (चूड़ियों के साथ लटकने वाली गोल्डन एसेसरीज) रखती हैं। यदि उन पर लटकन का हिस्सा गिर जाए तो यह माना जाता है कि अगली शादी उसकी होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेरे डैड की दुल्हन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गुनीत की हल्दी की रस्म को लेकर अंजलि तत्रारी ने कहा, "वेडिंग प्लानर होने के नाते निया यह सुनिश्चित कर रही है कि हर रस्म को बहुत अच्छे से निभाया जाए। गुनीत को खुश देखने के लिए वो हर रस्म की तरह हल्दी की रस्म को भी मजेदार बनाना चाहती है। दर्शकों को भी कलीरा की रस्म देखने में उतना ही मजा आएगा। एक दुल्हन के लिए हल्दी की रस्म सबसे खास पलों में से एक होती है। इन रस्मों की शूटिंग करते हुए हमने सेट पर वाकई बहुत अच्छा वक्त गुजारा।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें