फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivam Sharma: स्प्लिट्सविला 14 के इस कंटेस्टेंट ने खुद को बताया 'मेल राखी सावंत', उर्फी जावेद ने किया रिएक्ट

Mon, 26 Dec 2022 12:44 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शिवम ने एक इंटरव्यू में खुद को मेल राखी सावंत बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह राखी सावंत बिग बॉस के हर सीजन में मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए जाती हैं, कुछ वैसा ही हाल उनका भी है।
विज्ञापन
1 of 7
शिवम शर्मा और राखी सावंत - फोटो : social media
‘स्प्लिट्सविला 13’ और ‘लॉकअप’ जैसे रियलिटी शो से अपनी पहचान बना चुके शिवम शर्मा एक बार फिर वापस आ रहे हैं। दरअसल, शिवम शर्मा ने स्प्लिट्सविला 14’ में एंट्री ली है। वहीं, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि वह मेल राखी सावंत हैं। इसके अलावा उन्होंने उर्फी जावेद को लेकर भी कुछ बातें सामने रखीं। 
विज्ञापन

2 of 7
शिवम शर्मा - फोटो : social media
कई रियलिटी शो में ले चुके हैं हिस्सा
शिवम शर्मा कई रियलिटी शो में हिस्सा ले चुके हैं। साथ ही, वह कई शो में फाइनल तक भी पहुंचे। स्प्लिट्सविला’ 13 की बात करें तो वह इसमें रनर अप रहे थे। वहीं, लॉकअप’ में वह तीसरे फाइनलिस्ट रहे थे। 

यह भी पढ़ें- Indian Idol 13: फिनाले से पहले इस सिंगर ने छोड़ दिया 'इंडियन आइडल 13', वजह आपको भी कर देगी हैरान
विज्ञापन

3 of 7
शिवम शर्मा और राखी सावंत - फोटो : social media
शिवम ने खुद को बताया मेल राखी सावंत
हाल ही में शिवम ने एक इंटरव्यू में खुद को मेल राखी सावंत बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह राखी सावंत बिग बॉस के हर सीजन में मनोरंजन का तड़का लगाने जाती हैं, कुछ वैसा ही हाल उनका भी है। उन्होंने कहा कि अगर वह ‘स्प्लिट्सविला 13’ जीत जाते तो शायद उन्हें दोबारा सीजन 14 में नहीं बुलाया जाता। 

यह भी पढ़ें- Movie Release This Week: दिल थामकर बैठिए, इस हफ्ते होगा इन 27 फिल्मों में जबर्दस्त घमासान

4 of 7
शिवम शर्मा - फोटो : social media
शिवम करेंगे दर्शकों का मनोरंजन
शिवम ने कहा कि ‘स्प्लिट्सविला 14 में वापस आना उनके लिए किसी ट्रॉफी से कम नहीं है। अच्छा ही रहा, जो मैं सीजन 13 की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाया, तभी मुझे 14 सीजन में आने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि मैं मेल राखी सावंत की तरह हूं, मुझे जीतने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मैं रियलिटी शो में आऊंगा और दर्शकों का मनोरंजन करूंगा। 

यह भी पढ़ें- Kiara-Sidharth: फैशन डिजाइनर के चक्कर लगाते दिखे कियारा-सिद्धार्थ, वायरल वीडियो से शादी की अफवाहें तेज
विज्ञापन

5 of 7
उर्फी जावेद - फोटो : social media
‘स्प्लिट्सविला 14’ में उर्फी बनीं ‘मिसचीफ मेकर’
सभी जानते हैं कि उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वह अक्सर अपने अतरंगी लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। उर्फी कभी साइकल की चेन से बनी ड्रेस पहने दिखती हैं तो कभी घड़ियों के आउटफिट में नजर आती हैं। इसकी वजह से वह अक्सर ट्रोल होती हैं। बता दें कि उर्फी जावेद भी ‘स्प्लिट्सविला 14’ में ‘मिसचीफ मेकर’ के रूप में नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
urfi javed - फोटो : social media
शिवम ने की उर्फी की तारीफ
शिवम ने भी उर्फी को लेकर अपनी कुछ बातें सामने रखीं। उन्होंने उर्फी की तारीफ करते हुए कहा कि लोगों ने उनकी एक अलग छवि बना दी है। लोग बहुत जजमेंटल होते हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर कमेंट पास करने के लिए तैयार बैठे रहते हैं। उन्होंने कहा कि उर्फी जो कुछ भी करती हैं, अगर उससे वह खुश हैं तो यह काफी अच्छा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शिवम शर्मा - फोटो : social media
कई फिल्मों में कर चुके हैं काम
शिवम ने आगे कहा कि लोग हमारे बारे में क्या सोचते हैं इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि शायद उन्हें भी एलन मस्क की तरह निगेटिव फेम मिल रहा है, लेकिन उर्फी इससे अपने दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें