फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पा शिंदे ने सिद्धार्थ शुक्ला को दी मैदान में आने की धमकी, बोलीं- मेरे पास तुम्हारे खिलाफ सबूत

Mon, 09 Mar 2020 10:25 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
shilpa shinde, sidharth shukla - फोटो : Social Media
'बिग बॉस 13' जीतने के बाद से सिद्धार्थ शुक्ला लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिनों 'बिग बॉस 11' की विनर शिल्पा शिंदे ने उनपर गंभीर आरोप लगाए थे। शिल्पा ने दावा किया कि वो सिद्धार्थ के साथ के रिलेशन में थीं। इस दौरान वो उनसे मारपीट और गालीगलोच करते थे। इस मामले पर जब सिद्धार्थ से सवाल किया था तो वो टाल गए थे। अब शिल्पा का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो कह रही हैं कि अगर उनकी सटक गई तो कयामत आ जाएंगी। 
विज्ञापन

2 of 4
shilpa shinde, sidharth shukla - फोटो : social media
शिल्पा कहती हैं, 'सिद्धार्थ अगर आपको नहीं पता तो अपनी पीआर टीम को इंफॉर्म करो, क्योंकि वो कहते हैं कि मैं झूठ बोल रही हूं। अगर यही खबर आती रही कि मैं झूठ बोल रही हूं तो मेरे पास इसका सबूत भी है। जो क्लिप मेरे पास है, मेरी जिंदगी का वो सिर्फ 5 या 10% है। अगर 100% बाहर निकालूं तो.. आपको लगता है मुझपर उंगलियां उठाएंगे कि मैं झूठ बोल रही हूं तो सबको मेरा एक्सपीरियंस पता है। अपना ख्याल रखो।'
विज्ञापन

3 of 4
sidharth shukla, shilpa shinde - फोटो : social media
शिल्पा आगे कहती हैं, 'मेरा मुंह मत खुलवाओ, क्योंकि बिल्डिंग की सीसीटीवी फुटेज मेरे पास है। आपने मेरे लिए किसे फोन कर धमकी और गालियां दी हैं वो मेरे पास है। मुझे आपको बताना पड़ेगा कि कृपया अपना ध्यान रखो। ज्यादा मेरा मुंह मत खुलवाओ। क्योंकि आप मेरे पास्ट हो। जो खत्म हो चुका है वो खत्म हो चुका है। खत्म करना चाहते हो तो खत्म करो नहीं खत्म करना है तो आ जाओ मैदान में। जिस दिन मेरी सटक गई उस दिन फिर से कयामत आ जाएंगी इसलिए अपना ख्याल रखो।'

विज्ञापन

4 of 4
shilpa shinde, sidharth shukla - फोटो : social media
बता दें कि शिल्पा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि सिद्धार्थ शुक्ला उन्हें डेट कर चुके हैं। शिल्पा ने बताया था कि कई बार जब वो सिद्धार्थ का फोन नहीं उठा पाती थीं तो वो उल्टी सीधी बातें करने लगते थे। अगर वो उन सवालों के जवाब नहीं देती थीं तो सिद्धार्थ उन्हें थप्पड़ मारा करते थे। शिल्पा ने ये भी बताया था कि सिद्धार्थ ने उन्हें एसिड अटैक की धमकी भी दी थी।

कटरीना पर कमेंट कर बुरे फंसे रोहित शेट्टी, ट्रोल होने के बाद आया अभिनेत्री का बयान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें