बिग बॉस के सीजन 11 में गिरती TRP को उठाने के लिए लगातार 4 धमाके होंगे। दो धमाके तो हो चुके हैं और दो आने वाले दिनों में होंगे। पहला धमाका आज होगा, जब घर में शिल्पा शिंदे की मां की एंट्री होगी। इसके अलावा पुनीश के पिता भी आएंगे। देखना दिलचस्प होगा कि आज क्या खास होने वाला है।
विज्ञापन
2 of 5
उत्सुकता बढ़ गई है तो हम आपको बताते हैं कि आज क्या होने वाला है। कलर्स के ट्विटर हैंडल पर बिग बॉस के नए एपिसोड के 2 वीडियो शेयर किये गए हैं। पहले वीडियो में दिखाया गया है कि अचानक आवाज आती है स्टेच्यू। सभी अपनी जगह स्थिर हो जाते हैं, तभी घर में एंट्री होती है शिल्पा शिंदे की मां की।
विज्ञापन
3 of 5
शिल्पा शिंदे की मां को देखकर सभी घरवाले भावुक हो जाते हैं। खासकर शिल्पा मां के गले लगकर फूट-फूट कर रोती दिखेंगी। तभी शिल्पा की मां सभी से कहती है उन्हें बेटी पर गर्व है कि शो में उन्हें मां का दर्जा मिला। इसके अलावा वह घर के दूसरे सदस्यों से यह रिक्वेस्ट करती नजर आएंगी कि वह उनकी बेटी को गाली ना दें।
4 of 5
शिल्पा की मां का ऐसा अंदाज देख सभी कंटेस्टेंट के आंसू निकल पड़ते हैं। बेहद इमोशनल सीन है। वहीं दूसरे वीडियो में पुनीश के पिता की घर में एंट्री होती है, जहां वो शिल्पा और आकाश का खास धन्यवाद देते हैं। पिता को देखते ही पुनीश जोर-जोर से रोने लगते हैं। पुनीश और पिता का मिलन देख आकाश के आंसू आ जाते हैं।
इसके अलावा घर में विकास की माता, हितेन की वाइफ और प्रियांक की गर्लफ्रेंड भी घर के अंदर उनसे मिलने के लिए पहुंचेगी। ऐसे में बिग बॉस का आनेवाला एपिसोड ऐसा होगा कि घर के अंदर होने जा रही रिश्तेदारों की इस मुलाकात से घर का हर कंटेस्टेंट इमोशनल होता दिखाई देगा। इससे निसंदेह शो की TRP में इजाफा होगा।