फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: आकाश ने शिल्पा को जबरन कर दिया Kiss, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Thu, 07 Dec 2017 01:27 PM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 4
बिग बॉस के घर में अगर कोई सबसे जज्यादा गुस्सा होकर अपना आपा खो देता है तो वो है आकाश ददलानी। आकाश कभी अपने दोस्त पुनीश शर्मा से झगड़ा मोल ले लेते हैं तो कभी शिल्पा को भला बुरा सुनाने लगते हैं। वो ज्यादातर नॉमीनेट होते हैं और अपना काबू खो बैठते हैं। पिछले कुछ दिनों से वो घर पर कई लोगों को परेशान करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने शिल्पा के साथ कुछ ऐसा किया जिसके बारे में घरवालों ने सोचा भी नहीं होगा। 

पढ़ेंः Bigg Boss 11 का फैसला नगर निगम ने पलटा, बुलडोजर चलाकर तोड़ा सेट
विज्ञापन

2 of 4
दरअसल आकाश ने जबरदस्ती शिल्पा को KISS कर लिया। इस पर शिल्पा तो बहुत गुस्सा हुईं ही, साथ ही फनके फैन्स भी भड़क गए हैं। आकाश ने शिल्पा के साथ जो किया उसे दर्शक भी सही नहीं समझ रहे हैं। उन्होंने सलमान खान से इसके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है और इसे यौन उत्पीड़न तक कह दिया है।
 Wtf? This is totally Sexual Harassment. What a shameful act by Akash Dadlani. @BeingSalmanKhan Sir, you need to take action. Bigg Boss isn't a safe place for women right now. Mr. Akash Dadlani you'll have to pay for this stupid act. #EvictAkashDadlani#JusticeForShilpa#BB11pic.twitter.com/wzDp77xyKS
— Shilpa Shinde FC (@FC_ShilpaShinde) December 6, 2017
विज्ञापन

3 of 4
आपको बता दें कि पुनीश और आकाश आपस में बात कर रहे थे जबकि शिल्पा वहीं खड़ी थीं। आकाश जबरन शिल्पा शिंदे के पास जाते हैं और उनके मना करने के बावजूद उन्हें किस कर देते हैं और पुनीश पास में खड़े होकर हंसते रहते हैं। सिर्फ यही नहीं, किस करने के बाद आकाश शिल्पा से कहते हैं, 'क्या करेगी...हां...क्या करेगी।' 

पढ़ेंः BIGG BOSS 11: घर से निकलते ही बंदगी के एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने लिया बदला, फेसबुक पर कर दिया ये काम
विज्ञापन

4 of 4
शिल्पा उसका जवाब देते हुए कहती है, 'तू बहुत मार खाएगा। तू थप्पड़ खाएगा अभी। मुझे नहीं बात करनी।' वैसे आकाश को घरवालों को साथ जबरन कोई भी काम करने को लेकर कई बार सलमान खान से डांट पड़ चुकी है। आकाश घर में अपना दोस्त कहने वाले हर शख्स से लड़ चुके हैं। वे पुनीश से भी बहुत बुरी तरह से लड़े थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें