‘भाभी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर हर घर मशहूर हुई अभिनेत्री शिल्पा शिंदे अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों शिल्पा कलर्स के शो 'झलक दिखला जा 10' में नजर आ रही थीं, लेकिन हाल ही में वह शो से एलिमिनेट हो गईं। अब शो से बाहर होने के बाद शिल्पा ने करण जौहर की जमकर क्लास लगाई है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है, जिसमें वह शो के जजों पर तंज कसती नजर आ रही हैं।