फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पा की फैन ने हिना खान को दी धमकी, तुम्हारा MMS लीक कर दूंगी, रॉकी ने दिया करारा जवाब

Fri, 27 Apr 2018 07:47 AM IST
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shilpa hina
बिग बॉस 11 की विनर  शिल्पा शिंदे और रनर अप हिना खान के बीच घर से शुरू हुई लड़ाई बाहर आकर भी जारी है। बिग बॉस के घर के बाद यह कैटफाइट सोशल मीडिया पर चल रही है। दोनों की लड़ाई के बीच दोनों के फैन्स भी उतर आए है। इस लड़ाई के बीच शिल्पा की एक फैन ने हिना को उनका MMS वायरल करने की धमकी दी है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Shilpa Hina
हिना खान के ब्वॉयफ्रेंड रॉकी ने शिल्पा के फैन्स धमकी देने पर आड़े हाथों लिया। रॉकी ने एक के बाद एक कई सारे ट्वीट किए। रॉकी ने ट्वीट कर लिखा- गंदगी को छुपाने के लिए आप हर जगह गंदगी फैला रहे हैं। उनसे उम्मीद भी बस यही थी।  

विज्ञापन

3 of 5
hina khan
रॉकी ने आगे लिखा, बकवास तर्क और तुलनाएं और गालियों की बरसात हो रही हैं, लेकिन मैं बता दूं कि ऐसी ओछी हरकतों से हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। तुम अपने आइडल को पसंद करो। जिसे अभी भी कोई समझ नहीं है और जिसका इस मुद्दे पर कोई सेंसिबल स्पष्टीकरण नहीं है।

 

 

4 of 5
hina khan
रॉकी यहीं नहीं रूके। रॉकी ने एक और ट्वीट कर लिखा, आपके आइडल और उनके मीडिया हैंडलर्स नफरत और दुर्व्यहार को प्रमोट कर रहे हैं। जैसे कि ये अभी तक बिग बॉस-11 चल रहा हो। आपके गुनाह को छिपाने के लिए अब कोई पर्दा नहीं है। अब ये शुरू ना करें कि कौन प्रमोशन चाहता है और कैसे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिना खान - फोटो : SOCIAL MEDIA
इसके बाद रॉकी ने तीसरे ट्वीट कर लिखा- चलो अब आपस में हमारी बुराई करो और खुश रहो। जैसा कि तुम कर सकते हो। बेहतर जिंदगी जियो। डियर ट्रोल्स, हम असल में आप पर और आपके घटिया कमेंट्स को पढ़कर हसंते हैं।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें