फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी पत्नी की देखरेख के लिए टीवी एंकर सुहैब इलियासी को मिली जमानत, पहली को उतारा था मौत के घाट

Thu, 26 Apr 2018 11:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Suhaib Ilyasi Verdict
टीवी एंकर सुहैब इलियासी अपनी पहली पत्नी के जुर्म में इन दिनों उम्र कैद की सजा काट रहे हैं लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें दूसरी पत्नी की देखभाल के लिए एक महीने की अंतरिम जमानत दी है। बता दें कि 18 साल पुराने मामले में इलियासी को पिछले साल 16 दिसंबर को पहली पत्नी अंजू की हत्या का दोषी पाया गया था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Suhaib Ilyasi
बताया जा रहा है कि इलियासी की दूसरी पत्नी बीमार हैं और इसी आधार पर जस्टिस एस. मुरलीधर और जस्टिस आई.एस. मेहता की बैंच ने 20 हजार रुपये के बांड और इतनी ही राशि की जमानत पर यह राहत प्रदान की है।

 
विज्ञापन

3 of 5
suhaib ilyasi
इलियासी को पिछले साल 16 दिसंबर को दोषी करार दिए जाने के बाद हिरासत में ले लिया गया था। निचली अदालत ने 20 दिसंबर 2017 को इलियासी पत्नी अंजू की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। अदालत ने अपने फैसले में कहा था कि इलियासी ने हत्या की और फिर इसे आत्महत्या का रंग दिया।

 

4 of 5
suhaib ilyasi
कोर्ट ने अपने फैसले में इलियासी पर दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। साथ ही 10 लाख रुपये अंजू के परिजनों को मुआवजा के रूप में देने का आदेश दिया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
suhaib ilyasi
गौरतलब है कि सुहैब लंदन में एक टीवी चैनल के प्रोड्यूसर थे। 1996 में भारत वापस आकर उन्होंने एक क्राइम बेस्ड रिएलिटी शो 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' शो बनाया, जो देखते ही देखते पॉपुलर हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें