शिल्पा शिंदे
- फोटो : सोशल मीडिया
यहां से की करियर की शुरुआत
शिल्पा शिंदे का जन्म 28 अगस्त 1977 को मुंबई में हुआ था। उन्हें शुरुआत से ही एक्टिंग में रुचि थी और वह अपना करियर इसी में आगे बढ़ाना चाहती हैं। शिल्पा ने वैसे तो अपने करियर की शुरुआत साल 1999 में आए सीरियल से की थी, लेकिन उन्हें पहचान स्टार प्लस के एक सीरियल में नकारात्मक भूमिका से मिली थी। शिल्पा ने अपने टेलीविजन करियर में कई शोज किए, जिनमें 'कभी आए ना जुदाई', 'संजीवनी', 'मेहर' जैसे सीरियल शामिल हैं। लेकिन आज भी शिल्पा को अगर उनके किसी किरदार के लिए दर्शकों का खूब प्यार मिलता है तो वह है 'भाबी जी घर पर हैं' में निभाए गए 'अंगूरी भाबी' के लिए। हालांकि, शिल्पा शिंदे को यह शो छोड़े काफी समय हो चुका है। लेकिन आज भी उनके ‘सही पकड़े हैं' डायलॉग कहने के तरीके को कोई भूल नहीं पाया है।