फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पा करेंगी विकास गुप्ता के साथ पोल डांस, फैंस इस शो में देखेंगे दोनों की केमिस्ट्री

Sat, 20 Jan 2018 07:41 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बिग बॉस शुरू होने से पहले खुद मेकर्स ने भी नहीं सोचा होगा कि शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता की दुश्मनी खत्म हो जाएगी। खेल के शुरुआती दिनों में हुए लड़ाई-झगड़े पहले नोकझोक तो बाद में दोस्ती में बदल गए। फिनाले तक तो दोनों ने दोबारा साथ में काम करने का वादा तक एक-दूसरे से ले लिया था। अब इस खबर को पढ़ते ही उन सभी लोगों की बांछे खिल जाएगी जो दोनों को साथ में देखना चाहते थे।
विज्ञापन

2 of 4
बिग बॉस खत्म होने के बाद अब विनर शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता जल्द ही कलर्स पर प्रसारित होने वाले शो 'इंटरटेनमेंट की रात' में नजर आने वाले हैं। जहां ये दोनों पोल डांस करते दिखेंगे। 'मिड-डे' की खबर के मुताबिक शिल्पा, विकास के साथ इस शो में पोल डांस करती हुई नजर आएंगी। कलर्स चैनल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इसका एक प्रोमो भी शेयर किया है।
विज्ञापन

3 of 4
poll dance
फिलहाल इस बात का खुलास नहीं हो पाया है कि शो में दोनों इस तरह पोल डांस क्यों कर रहे हैं। फिलहाल इसे राज ही समझा जा रहा है। हालांकि छन कर आ रही खबरों के मुताबिक एक टास्क के मुताबिक शो के होस्ट बलराज स्याल की रिक्वेसट पर दोनों ने ये पोल डांस किया।
विज्ञापन

4 of 4
बता दें कि इस शो में विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे के साथ अर्शी खान और पुनीश शर्मा भी नजर आएंगे। आकाश डडलानी को जहां नशे में हंगामा करने के आरोप में शो मेकर्स ने बाहर का रास्ता दिखाया तो वहीं हिना खान ने इस शो में जाने से ही मना कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें