फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss के इस एक्स कंटेस्टेंट का चौंकाने वाला दावा, बोला- मेरी सिफारिश पर शिल्पा शिंदे जीतीं

Sat, 20 Jan 2018 07:40 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
वैसे तो बिग बॉस 11 खत्म हुए 4-5 दिन हो चुके हैं। मगर किसी न किसी कारणों से ये अबतक खबरों में बना हुआ है। पहले विनर शिल्पा शिंदे के बयानों पर पलटवार करतीं रनर अप हिना खान के बयान। उसके बाद इंटरटेनमेंट की रात में पहुंचे इसके सभी कंटेस्टेंट बिग बॉस को दोबारा सुर्खियों में ले आते हैं। एक बार फिर यह शो और उसकी विनर शिल्पा शिंदे चर्चाओं में हैं। मगर कारण अजीबोगरीब है।
विज्ञापन

2 of 4
बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट रहे ओम स्वामी ने दावा किया है कि उनके कहने पर ही शिल्पा शिंदे इस शो में गईं थीं। फिनाले से ठीक पहले उन्होंने ही सलमान से बोलकर शिल्पा को विनर बनाया। वरना वो यह शो हार रहीं थीं।
विज्ञापन

3 of 4
स्वामी ओम ने यह भी दावा किया कि कि शिल्पा को कोई दिक्कत न हो इसका उन्होंने खास ध्यान रखा। सलमान खान को साफ हिदायत दी कि शिल्पा की इमेज का पूरा ख्याल रखा जाए। इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

4 of 4
बता दें कि के स्वामी ओम अपनी हरकतों की वजह से अक्सर विवादों में रहते हैं। बिग बॉस में भी उन्होंने जमकर उत्पात मचाया था। इसके अलावा अपनी हरकतों और बयानों के वजह से कई बार उन्हें पुलिस स्टेशन के भी चक्कर लगाने पड़े हैं। एक बार तो सरेआम भीड़ ने उनकी जमकर पिटाई भी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें