बिग बॉस के घर में टीवी प्रोड्यूसर विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे धमाल मचा रहे हैं। दोनों का कनेक्शन तो पहले एपिसोड से ही देखने को मिल गया था। इसके बाद ये नोक-झोक बढ़ती चली गई। लेकिन कुछ हफ्तों से दोनों की लड़ाई नहीं बल्कि करीबियां बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन
2 of 5
बिग बॉस
दोनों की लड़ाई इस वजह से थी कि विकास ने शिल्पा को 'भाबी जी घर पर हैं' सीरियल से निकाल दिया था। जिसके बाद शिल्पा जॉबलेस हो गई थीं। दिन गुजरने के साथ विकास और शिल्पा का झगड़ा भी खत्म हो गया और अब दोनों अच्छे दोस्त बन गए हैं।
पढ़ें- BIGG BOSS 11: नॉमिनेट हुईं तो पहले बंदगी ने पुनीश को मारा चांटा, फिर कह दी चौंकाने वाली बात
विज्ञापन
3 of 5
बिग बॉस
हाल ही दोनों को लेकर एक ऐसी खबर आई जिसे सुनकर आपको शायद भरोसा ना हो लेकिन ये बात सच है। खबर है कि शिल्पा और विकास शो के अंदर ही शादी करने वाले हैं। तो क्या, बंदगी और पुनीश के बाद घर का अगला कपल ये है।
पढ़ें- Bigg Boss11: किचन में ही पुनीश के साथ 'वाइल्ड' हो गईं बंदगी, बात मानने के लिए किया फोर्स
4 of 5
बिग बॉस
इस समय आप साफ देख सकते हैं कि शिल्पा और विकास एक-दूसरे के लिए क्या-क्या कर रहे हैं। जब विकास टेबल के नीचे रो रहे थे तब शिल्पा ने ही उन्हें चुप कराया था। इसके बाद विकास ने शिल्पा को नॉमिनेशन से बचाने के लिए अपनी 'लॉस्ट ब्वॉय' की जैकेट कुर्बान की थी।
इस शादी में कुछ घरवाले शिल्पा तो कुछ विकास की ओर होंगे। इसके बाद पूरे विधि विधान से शिल्पा और विकास की शादी होगी। अगर आप कंफ्यूज हो रहे हैं तो बता दें कि ये सब एक टास्क के दौरान होगा। ये एक लग्जरी बजट टास्क होगा।