फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अंगूरी भाभी' से पहले क्या-क्या बन चुकी हैं शिल्पा शिंदे

Thu, 14 Apr 2016 06:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
शिल्पा शिंदे के साथ जो हुआ है वो किसी भी कलाकार के लिए वाकई बहुत बुरा है। शिल्पा शिंदे यानी छोटे पर्दे की अंगूरी भाभी को सिने एंड टीवी आर्टिस्ट असोशिएशन ने हमेशा के लिए बैन कर दिया है। अब वो टीवी प पर कभी किसी भी सीरियल में ऐक्टिंग नहीं कर पाएंगी। एक आखिरी बार देख लीजिए, उनका अब तक का सफर।
विज्ञापन

शिल्पा शिंदे का अब तक का सफर

2 of 10
शिल्पा का टीवी करियर 2001 में सीरियल कभी आए न जुदाई से शुरू हुआ लेकिन कुछ खास पहचान नहीं मिली। उन्होंने संजीवनी में भी चित्रा का छोटा सा रोल निभाया। उन्हें लोकप्रियता मिली उनके तीसरे सीरियल मेहर से। इसमें उनकी मुख्य भूमिका थी और उन्हें काफी पसंद किया गया।
विज्ञापन

शिल्पा शिंदे का अब तक का सफर

3 of 10
शिल्पा ने मिस इंडिया और हरी मिर्च लाल मिर्च नाम के भी दो साधारण से सीरियल किए। फिर 2002 उन्हें ऐतिहासिक ड्रामा सीरियल आम्रपाली में काम करने का मौका मिला जिसमें उन्होंने ऐसी लड़की आम्रपाली का किरदार निभाया जो दरबार में पुरुषों को रिझाती है।

शिल्पा शिंदे का अब तक का सफर

4 of 10
दो साल के अंतराल के बाद यानी 2004 में शिल्पा फिर नए सीरियल भाभी के साथ लौटीं। भाभी में उनका निभाया मंजू का किरदार सभी के जहन में बस गया। ये सीरियल 4 साल तक चला।
विज्ञापन

शिल्पा शिंदे का अब तक का सफर

5 of 10
2007 में आया शिल्पा को नई पहचान देने वाला सीरियल मायका। मायका तीन बहनों की कहानी थी जिसमें शिल्पा दूसरी बहन सोनी खुराना बनी थीं। पहले ये किरदार दूसरी हीरोइन निभा रही थीं लेकिन शिल्पा उनकी जगह आईं और बखूबी काम किया। भोली सी सोनी ने सबका दिल जीता था और सीरियल भी बहुत हिट हुआ था।
विज्ञापन

शिल्पा शिंदे का अब तक का सफर

6 of 10
2010 में शिल्पा को मिला उनका पहला कॉमेडी शो चिड़ियाघर। अब तक सीरियस रोल करने वाली शिल्पा को कोयल घोटक नारायण के रोल में देखना दिलचस्प रहा। उन्होंने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। हर बात को गाने के अंदाज में कहने वाली ये कोयल सभी को बहुत पसंद थी। उन्होंने 2014 तक इसमें काम किया।
विज्ञापन

शिल्पा शिंदे का अब तक का सफर

7 of 10
2014 में ही शिल्पा को सीरियल एक दिल दो जान में काफी अलग किरादर निभाने का मौका मिला। इसमें वो दया माई बनी थीं। किरदार थोड़ा नकारात्मक और ऐसा था जो शिल्पा ने पहले कभी नहीं किया था।

शिल्पा शिंदे का अब तक का सफर

8 of 10
शिल्पा ने एक साल तक सीरियल देवों के देव महादेव में भी छोटा सा रोल निभाया। वे महानंदा के किरदार में कुछ इस रूप में दिखी थीं।

शिल्पा शिंदे का अब तक का सफर

9 of 10
इसके बाद शिल्पा ने बिलकुल ही हट कर रोल निभाया। ये था सीरियल लापतागंज में मिस मैरी का रोल। मॉडर्न औऱ स्मार्ट मिस मैरी बन कर शिल्पा बड़ी ही क्यूट लगती थीं। हालांकि इसमें उनकी मुख्य भूमिका नहीं थी फिर भी सबके जहन में थीं।
विज्ञापन

शिल्पा शिंदे का अब तक का सफर

10 of 10
और फिर आया वो सीरियल जिसने शिल्पा की जिंदगी को पूरी तरह बदल डाला यानी उनका आखिरी सीरियल भाभी जी घर पर हैं। अंगूरी भाभी के किरदार को इतनी बखूबी से निभाने के बाद भी शिल्पा के लिए ये किरदार बुरा साबित हुआ। शिल्पा ने बिना कॉनट्रैक्ट पूरा किए ये सीरियल बीच में ही छोड़ दिया। जिसके कारण उन्हें नोटिस भी जारी हुई। शिल्पा जल्द ही कपिल शर्मा के नए शो में नजर आने वाली थीं लेकिन अब ये कभी नहीं पूरा हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें