फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए शो में शादी नहीं करने वालीं शहनाज गिल, वीडियो शेयर कर खुद बता दी सच्चाई

Wed, 19 Feb 2020 06:03 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
shehnaz gill - फोटो : social media
बिग बॉस 13 की मोस्ट एंटरटेनर कंटेस्टेंट रहीं शहनाज गिल अब नए शो 'मुझसे शादी करोगे' में नजर आ रही हैं। इसमें वो अपने लिए दूल्हा ढूंढ़ रही हैं। बिग बॉस के घर में रहते हुए ही शहनाज ने नए शो को साइन कर लिया था। सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस नए शो से खुश नजर नहीं आए। फैंस के लगातार कमेंट के बाद अब शहनाज ने शो करने की वजह बताई है।
विज्ञापन

2 of 5
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
दरअसल शहनाज इंस्टाग्राम पर लाइव आईं और फैंस से बात की। उन्होंने माना कि उनके फैंस ये कह रहे हैं कि उन्हें ये शो नहीं करना चाहिए। शहनाज कहती हैं कि 'मैं मुझसे शादी करोगे शो कर रही हूं। बहुत से लोगों ने इस पर ऐतराज जताया लेकिन एक बार इसे मेरे नजरिए से देखो। एंटरटेन के लिहाज से सोचो। इतना सीरियस मत लो इसे। मैं आपको दुखी नहीं करूंगी।'
विज्ञापन

3 of 5
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : voot
शहनाज आगे कहती हैं कि 'मैं किसी को नाराज नहीं करूंगी। मैं आप लोगों के लिए ही तीन महीने फिर से बिग बॉस के घर में बंद हो जाऊंगी। पहले पांच महीने रही हूं। अब फिर से तीन महीने के लिए जा रही हूं। मैंने देखा कि मुझे मैसेज आ रहे हैं कि ये शो मेरे लायक नहीं है। इसे इस तरह से देखो कि एंटरटेन करना है।'

4 of 5
shehnaz gill - फोटो : social media
शहनाज ने आगे कहा कि 'टेंशन नहीं लेना है। बस आप लोग मेरी बात को समझो। मुझे बहुत सुनने को मिला कि कलर्स ने ये कर दिया वो कर दिया। कुछ नहीं किया। कुछ नहीं होना। टेंशन मत लेना। मैं कुछ भी गलत नहीं करूंगी और मेरी किसी से तुलना मत करो।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sidharth Shukla and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : Instagram
'मुझसे शादी करोगे' शो की बात करें तो यहां सिद्धार्थ शुक्ला पहुंचे। शो में सिद्धार्थ ने शहनाज के बारे में कहा कि- 'इनके अंदर एक क्वालिटी बहुत अच्छी है जो मुझे लगता है कि हर किसी के अंदर होनी चाहिए। हम लोगों का घर में कई बार झगड़ा हुआ लेकिन दिन खत्म होते होते हम लोगों का झगड़ा खत्म हो गया और अगले दिन नई शुरुआत की।'

तैमूर के साथ मलाइका के बेटे की तस्वीर आई सामने, अभिनेत्री ने लिखी ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें