फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 13 जीतते ही सिद्धार्थ पर उठे सवाल, नेहा कक्कड़ की नहीं हुई शादी, टीवी की हफ्ते की पांच खबरें

Wed, 19 Feb 2020 04:24 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Sidharth Shukla, Neha and Aditya Narayan - फोटो : file photo
'बुद्धू बक्सा' (Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी पांच खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
विज्ञापन

2 of 6
Sidharth Shukla - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
बिग बॉस 13 के विजेता बने सिद्धार्थ शुक्ला
बिग बॉस के 13वें सीजन को चार महीने बाद आखिरकार अपना विजेता मिल गया। सिद्धार्थ शुक्ला ने आसिम रियाज को हराकर बिग बॉस की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की। इसके साथ ही उन्होंने इनाम की राशि के रूप में 40 लाख रुपये भी जीते। 
विज्ञापन

3 of 6
Paras Chhabra and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : Instagram
शुरू हुआ पारस-शहनाज का शो मुझसे शादी करोगे
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के फिनाले के बाद 'बिग बॉस' के दो कंटेस्टेंट एक साथ एक ही शो कर रहे हैं। ये दोनों कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि शहनाज कौर गिल (Shehnaz Kaur Gill) और पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) हैं। इन दोनों के शो 17 फरवरी से शुरू हो चुका है। इस शो में शहनाज अपने लिए दूल्हा ढूंढेंगी तो वहीं पारस दूल्हा। 

4 of 6
neha kakkar and aditya narayan - फोटो : social media
नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की नहीं हुई शादी
नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें नेहा और आदित्य फेरे लेते नजर आए थे। अब अपनी शादी को लेकर आदित्य नारायण ने चुप्पी तोड़ी है। आदित्य ने आईबी टाइम्स वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा, 'अगर मैं अपनी जिंदगी का इतना बड़ा फैसला लूंगा तो मैं खुद इसकी घोषणा करूंगा। शादी, मेरे लिए एक बहुत बड़ा फैसला है। मैं इसे छुपाऊंगा नहीं। सच ये है कि यह सब एक मजाक के तौर पर शुरू हुआ था। जिसे लोगों ने गंभीरता से ले लिया।'
विज्ञापन

5 of 6
Indian Idol 11 Top 5 - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
'इंडियन आइडल 11' को मिले पांच प्रतियोगी
इस वीकेंड में इंडियन आइडल के शीर्ष पांच प्रतियोगी सीजन 11 की ट्रॉफी के लिए मुकाबला करेगे। ये पांच प्रतियोगी हैं; नुसरत साहब की रूह के नाम से भी अपनी पहचान बनाने वाले भटिंडा के सनी हिन्दुस्तानी, लातूर से आए इंडियन आइडल के पावरहाउस रोहित राऊत, इकलौती महिला कंटेस्टेट कोलकाता की अंकोना मुखर्जी, अमृतसर का पंजाबी मुंडा रिधम कल्याण और  इंडियन आइडल 11 के बाबूजी, अदरिज घोष।ग टीवी रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' का 11वां सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ चला है। इस वीकेंड में इंडियन आइडल के शीर्ष पांच प्रतियोगी सीजन 11 की ट्रॉफी के लिए मुकाबला करेगे। ये पांच प्रतियोगी हैं; नुसरत साहब की रूह के नाम से भी अपनी पहचान बनाने वाले भटिंडा के सनी हिन्दुस्तानी, लातूर से आए इंडियन आइडल के पावरहाउस रोहित राऊत, इकलौती महिला कंटेस्टेट कोलकाता की अंकोना मुखर्जी, अमृतसर का पंजाबी मुंडा रिधम कल्याण और  इंडियन आइडल 11 के बाबूजी, अदरिज घोष।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sidharth Shukla and Feriha - फोटो : twitter
सिद्धार्थ के जीतते ही नौकरी छोड़ने वाली कर्मचारी पर चैनल ने तोड़ी चुप्पी
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) खत्म होने के बाद से विजेता को लेकर लगातार चर्चा में बना हुआ है। ये मामला तब और बढ़ गया जब कलर्स में काम करने का दावा करने वाली फरीया नाम की लड़की ने पक्षपात होने की वजह से नौकरी छोड़ने का एलान किया। इस लड़की के नौकरी छोड़ने की खबरों के बाद अब कलर्स चैनल ने इस मामले पर चार दिन बाद चुप्पी तोड़ी है। कलर्स चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में अपनी सफाई में चैनल ने कहा है कि जो लड़की हमारे यहां काम करने का दावा कर रही है वो हमारी एंप्लाई है ही नहीं। कलर्स के आधिकारिक बयान के अनुसार- 'हम कलर्स की तरफ से यह बात आधिकारिक तौर पर कहना चाहते हैं कि फरीहा नाम की जो लड़की यह दावा कर रही है कि वो हमारे साथ जुड़ी हुई थी, वो गलत हैं।'

सिद्धार्थ के जीतते ही नौकरी छोड़ने वाली कर्मचारी पर चैनल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'वो हमारे साथ..'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें