फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sheezan Khan Post: 'चुप हूं कि तमाशा ना बने...,' तुनिषा शर्मा की पहली बरसी पर शीजान खान का नोट वायरल

Tue, 26 Dec 2023 05:57 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तुनिशा शर्मा की पहली बरसी पर शीजान खान ने एक नोट साझा किया है। अभिनेता का नोट सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
शीजान खान, तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
'अली बाबा' फेम अभिनेत्री तुनिशा शर्मा दिसंबर, 2022 में फांसी के फंदे पर लटकी पाई गई थीं। इस खबर ने अभिनेत्री के परिजनों और फैंस को सदमे में डाल दिया था। साथ ही इस घटना से शो से तुनिशा के सह-कलाकार शीजान खान की जिंदगी में भी बड़ा बदलाव आया। वहीं, तुनिशा की पहली बरसी पर शीजान ने एक नोट साझा किया। इसमें अभिनेता ने चुप रहने के बारे में बात की। शीजान का नोट सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।  
विज्ञापन

2 of 5
शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया
शीजान खान ने तुनिशा शर्मा की पहली बरसी पर अपने दिल की बात लिखने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी का सहारा लिया। अभिनेता ने स्टोरी पर एक नोट में लिखा, 'उसके नजदीक गम-ए-तर्क-वफा कुछ भी नहीं। मुतमईन ऐसे हैं वो जैसा हुआ कुछ भी नहीं। मैं तो इस वास्ते चुप हूं कि तमाशा ना बने। वो समझता है मुझे तुझसे गिला कुछ भी नहीं।' यूं तो शीजान ने इस नोट में किसी के नाम का जिक्र नहीं किया है, लेकिन लोग इसे तुनिशा मामले से जोड़कर देख रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया
अली बाबा से शीजान खान की सह-कलाकार तुनिषा शर्मा को पिछले वर्ष 24 दिसंबर को उनके मेकअप रूम में लटका हुआ पाया गया था। खान को 25 दिसंबर, 2022 को गिरफ्तार किया गया था, जब तुनिशा की मां ने उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। साथ ही दावा किया था कि अभिनेता ने उनकी बेटी का इस्तेमाल किया था। कथित तौर पर, तुनिषा की मृत्यु से ठीक 15 दिन पहले उनका शीजान से ब्रेकअप हो गया था। वहीं, शीजान खान को इस वर्ष मार्च महीने में जमानत मिली थी।

Twinkle Khanna: ट्विंकल को याद आए बेटे के स्कूल के दिन, बोलीं- 'काउंसलर ने दी थी यूनिवर्सिटी जाने की नसीहत'

4 of 5
शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस वर्ष की शुरुआत में, शीजान ने खुलासा किया था कि वह घर वापस आने के बाद भी घंटों रोते थे और ठीक से सो नहीं पाते थे। अभिनेता के अनुसार, 'जब जनवरी में मेरी जमानत याचिका खारिज कर दी गई तो मैं टूट गया, मुझे डर था कि मुझे एक वर्ष या उससे अधिक समय तक जेल में रहना पड़ सकता है। जमानत पर रिहा होने के बाद मैं 70 दिनों तक ठीक से सो नहीं सका। मैं अपने ही घर में एक अजनबी की तरह महसूस करता था और घंटों रोता रहता था। मुझे पोस्ट ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर का पता चला था। इस कठिन परिस्थिति में मेरे साथ खड़े रहने के लिए मैं अपने परिवार का आभारी हूं।'

Shah Rukh Khan: दीपिका देशपांडे ने शाहरुख की दिल खोलकर की तारीफ, बताया- अपनी कार से लड़कियों को पहुंचाते थे घर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया
जेल में बिताए समय को याद करते हुए शीजान ने इसे इंसान को तोड़ने वाली जगह बताया और कहा, 'हर मिनट अंतहीन लगता है। लोगों को छोटी-छोटी बातों पर परेशान होते देखना अजीब है। किसी की समस्या कितनी भी गंभीर क्यों न हो, जब आपके पास सोने के लिए बिस्तर, कंबल और तकिया हो तो सब कुछ मायने नहीं रखता। आप इससे अधिक भाग्यशाली नहीं हो सकते। मुझे समझदार होकर उस जगह से बाहर आना पड़ा।' काम के मोर्चे पर, शीजान खान ने इस वर्ष की शुरुआत में 'खतरों के खिलाड़ी 11' में भाग लिया था। इसके अलावा वह हाल ही में 'चांद जलने लगा' शो से जुड़े।

Manoj Bajpayee: मनोज को जोरम के रोल के लिए मिली घर से प्रेरणा, बताया- 'एक बार मां ने मरने के लिए मांगा था जहर'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें