फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shark Tank India 2: ‘शार्क टैंक इंडिया’ से खाली हाथ लौटने के बाद भी चमकी गणेश की किस्मत, संवर गया डूबता बिजनेस

Thu, 12 Jan 2023 01:16 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अमन गुप्ता, गणेश बालाकृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया
'शार्क टैंक इंडिया' का दूसरा सीजन शुरू हो चुका है और यह दर्शकों का दिल भी जीत रहा है। बिजनेस बेस्ड रिएलिटी शो का हिस्सा बनने के बाद से ही कई लोगों की जिंदगी संवर गई है। शो में आए हर कंटेस्टेंट में कुछ खास देखने को मिलता है और इसी वजह से शार्क भी उनसे इंप्रेस हो जाते हैं। वहीं, इन दिनों शो में आए एंटरप्रेन्योर गणेश बालाकृष्णन की चर्चाएं बहुत तेज हो गई हैं। गणेश बालाकृष्णन ने न सिर्फ अपनी कहानी से दर्शकों का दिल जीत लिया बल्कि लोगों को भी वह काफी पसंद आए हैं।
विज्ञापन

2 of 4
गणेश बालाकृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया
'शार्क टैंक 2' में गणेश बालाकृष्णन शार्क्स से इन्वेस्टमेंट पाने में तो असफल रहे, लेकिन अपनी कहानी से उन्होंने लोगों का दिल छू लिया। आईआईटी और आईआईएम स्टूडेंट रहे बालाकृष्णन ने बताया कि 2019 में शुरू की गई उनकी कंपनी फ्लैटहेड्स शूज बंद होने की कगार पर है। उनका कहना था कि बिजनेस अच्छा चल सकता था, लेकिन कोरोना महामारी के आने के बाद सब बर्बाद हो गया।

Disha Vakani: हे मां माताजी! ये क्या हो गई दयाबेन की हालत, रोते हुए अपनी आपबीती सुनाती नजर आईं अभिनेत्री
विज्ञापन

3 of 4
गणेश बालाकृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया
गणेश बालाकृष्णन ने अपने बिजनेस को बचाने के लिए हर कोशिश की और दो महीने में 35 लाख रुपए लगा दिए। लेकिन फिर भी कुछ मदद नहीं मिली। ऐसे में वह शार्क टैंक में फंडिंग लेने के लिए आए थे, पर ऐसे नहीं हो पाया। उन्हें डील मिली लेकिन फिर भी वह शार्क टैंक से खाली हाथ लौट गए। हालांकि एपिसोड आने के बाद 48 घंटों में ही कुछ ऐसा हो गया, जिसकी कल्पना भी उन्होंने नहीं की थी।

Gadar: 22 साल बाद फिर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी 'गदर', मेकर्स ने सीक्वल से पहले इस वजह से लिया फैसला
विज्ञापन

4 of 4
शार्क टैंक इंडिया 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल, शार्क टैंक इंडिया के शार्क अनुपम मित्तल ने गणेश बालाकृष्णन को जॉब ऑफर की थी, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। इसके अलावा पीयूष बंसल और विनीता सिंह ने 33.3% इक्विटी के लिए 75 लाख देने की बात की थी, लेकिन बालाकृष्णन इस पर भी राजी नहीं हुए। ऐसे में वह खाली हाथ बिना डील किए ही शो से वापस लौट गए। हालांकि उन्हें लोगों का सपोर्ट मिलने लगा और बंद होने के कगार पर पहुंच चुकी उनकी कंपनी एक बार फिर  नई उड़ान भरने के लिए तैयार हो गई। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर उन्होंने लिखा, “हमने भारत में अपनी इन्वेंट्री लगभग बेच दी है, इसलिए हमें क्षमा करें यदि आप www.flatheads.in पर अपना साइज नहीं ढूंढ पा रहे हैं। अगर आप यूएस और यूएई में अपने दोस्तों को हमारे जूते आजमाने के लिए कह सकते हैं तो यह बढ़िया होगा।

Bigg Boss 16: बिग बॉस में होगी सिमी ग्रेवाल की एंट्री, क्या गेम में शालीन का जवाब सुन अपना आपा खो देंगी टीना?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें