टेलीविजन का मशहूर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' बीते 14 साल से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। शो में कलाकार दर्शकों के बीच इस तरह लोकप्रिय हो चुके हैं कि लोग इन्हें अपने परिवार का ही एक हिस्सा मानने लगे हैं। इस सीरियल के सभी कलाकार अपने किरदार में इस तरह डूब चुके हैं कि दर्शक इन्हें उनके असली नाम से नहीं बल्कि इनके किरदारों के नाम से जानता है। हालांकि, पिछले काफी समय में इस शो को कई कलाकार छोड़कर जा चुके हैं। ऐसे में शो के मेकर्स के लिए सबसे बड़ा चैलेंज 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से लोगों को जोड़े रखना और किसी भी तरह से शो की टीआरपी को बचाना है। अब ऐसे में मेकर्स शो से गायब हुए सितारों को जल्द से जल्द वापस लाने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं।