Rehaan Roy and vijendra
- फोटो : Amar Ujala
अपने दम पर बने सुपरस्टार
रेहान रॉय
शाहरुख खान सर केवल फिल्म इंडस्ट्री के ही सुपरस्टार नहीं है बल्कि वह सभी युवा अभिनेताओं के लिए एक प्रेरणा हैं। एक बात जो मुझे उनकी अधिक प्रेरित करती है कि उन्होंने अपने दम पर अपना मुकाम हासिल किया है। फिल्म उद्योग में उनकी कोई पहचान नहीं थी। मैं हमेशा से किंग खान और उनकी फिल्मों का प्रशंसक रहा हूं। उनकी फिल्मों में से 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'वीर जारा' और 'चक दे इंडिया' मेरे सबसे पसंदीदा हैं।
मेरे लव गुरु हैं शाहरुख
विजेन्द्र कुमेरिया
मैं जब भी कोई रोमांटिक सीन देखता हूं मेरे दिमाग में शाहरुख की ही पहली झलक आती है। जब भी मुझे किसी सीन में किसी तरह की दिक्कत होती है तो मैं यह सोचता हूं कि अगर शाहरुख खान को यह सीन दिया जाता तो वह कैसे इसे करते। यकीनन वह हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। मुझे एसआरके की 'बाजीगर' फिल्म बहुत पसंद है। जिस तरह से उन्होंने लोगों को अपने नकारात्मक किरदार से प्यार करवाया, वह बहुत प्रेरणादायक है।